08 JUNMONDAY2026 10:22:19 AM
Nari

जब Amitabh Bachchan को नींद नहीं आती तो करते हैं ये काम

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 May, 2026 12:13 PM
जब Amitabh Bachchan को नींद नहीं आती तो करते हैं ये काम

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan अपनी उम्र के 83वें पड़ाव पर भी उतने ही सक्रिय हैं जितने पहले थे। फिल्मों, टीवी शो और सोशल मीडिया के बीच व्यस्त रहने के बावजूद वे अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्लॉग में नींद न आने की समस्या और उससे निपटने के अपने तरीके को खुलकर साझा किया है। चालिए बताते हैं आपको उनका स्लीप सीक्रेट आखिर क्या हैं।

काम की व्यस्तता के बीच कम हो रही नींद

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि कई बार काम के चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने माना कि आजकल उनके लिए काम, आराम से ज्यादा जरूरी हो गया है। हालांकि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार शरीर को रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद मिलनी चाहिए, क्योंकि इसी दौरान शरीर खुद को ठीक करता है और ऊर्जा दोबारा बनाता है।

PunjabKesari

आधी रात का साथी बनता है संगीत

बिग बी ने बताया कि जब रातें लंबी और बेचैन हो जाती हैं, तब वे संगीत का सहारा लेते हैं। खासकर स्लाइड गिटार और सितार की धुनें उन्हें बेहद सुकून देती हैं। उनके अनुसार, शास्त्रीय संगीत की शांत लय मन को स्थिर करने में मदद करती है और धीरे-धीरे नींद लाने में भी सहायक होती है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने क्यों की तेल कम खाने की अपील? जानिए वजह

संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक अनुभव है

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी लिखा कि संगीत उनके लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव जैसा है। उनका मानना है कि दुनिया के किसी भी कोने का संगीत आखिरकार सात सुरों पर ही आधारित होता है, और यही सुर इंसान को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। उनके अनुसार, जब इन सुरों को सम्मान और ध्यान से सुना जाए, तो ये मन को शांत करते हैं और अंदर एक अलग ही सुकून पैदा करते हैं।

PunjabKesari

फैंस के लिए एक सरल सलाह

अमिताभ बच्चन ने अपने अनुभव के आधार पर यह भी कहा कि अगर किसी को नींद न आने की समस्या हो, तो हल्का संगीत सुनना एक अच्छा उपाय हो सकता है। धीरे-धीरे यह तनाव कम करता है और शरीर को आराम की स्थिति में ले जाता है। Busy जीवन के बीच भी अनुशासन का उदाहरण फिल्मों, ब्रांड शूट और टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहने के बावजूद Amitabh Bachchan अपनी दिनचर्या और काम के प्रति अनुशासन बनाए रखते हैं। संगीत के प्रति उनका लगाव भी पुराना है, और उन्होंने कई मौकों पर इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया है।
 

 

Related News