29 APRMONDAY2024 4:00:45 PM
Nari

बाजार से गायब हो गया है श्लोका मेहता का 450 करोड़ रुपये का डायमंड नेकलेस!

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jun, 2023 03:48 PM
बाजार से गायब हो गया है श्लोका मेहता का 450 करोड़ रुपये का डायमंड नेकलेस!

महंगे कपड़े और गहनों का शौक तो हर कोई रखता है, लेकिन इसे खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। अंबानी परिवार इस मामले में बुहद खुशकिस्मत है, क्योंकि वह जिस चीज पर हाथ रखते हैं वह उनकी हो जाती है। तभी तो इस परिवार की महिलाओं का लुक हमेशा सुपर रिच  होता है।
  PunjabKesari

यह तो हम सभी जानते हैं कि मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के भी अपनी सास की तरह महंगे शौक हैं, तभी तो उन्होंने 450 करोड़ का वेडिंग नेकलेस पहना था। इस हार को उनकी सास नीता ने गिफ्ट के तौर पर दिया था। यह हार 407.48 कैरेट वजन के 'L’Incomparable' नाम से मशहूर पीले हीरे से बना था।

PunjabKesari
इसके अलावा इस हार में 91 व्हाइट डायमंड्स शामिल थे, जो इस मूल्यवान नेकपीस में 200 एक्स्ट्रा कैरेट जोड़कर अलग-अलग शेप में काटे गए थे। खबरों की मानें तो  शोलका के हार में सुशोभित कीमती रत्न अब बाजार में उपलब्ध नहीं है। याद हो कि 2022 में सोथबी में श्लोका के अनोखे 'मौवाड एल' इनकंपरेबल' हार को प्रदर्शित किया गया था। वहां कीमती कटे पीले रंग के हीरे में कुछ बदलाव किए गए थे।

PunjabKesari
 सबसे पहले, हीरे को आकार में सुधार के साथ उसकी गहराई और चमक को बढ़ाने के लिए फिर से काटा गया। इसने अपना वजन 104.38 कैरेट कम कर दिया और पीले रंग का हीरा 303.10 कैरेट में बदल गया। इस तरह दुनिया का सबसे महंगे हार बाजार से पूरी तरह विलुप्त हो गया है और अब इसे नया आकार दे दिया गया है। 

PunjabKesari
इस नेकलेस में रोज गोल्ड कलर की चैन का इस्तेमाल किया गया था, जो कुल 200 कैरट की थी। इस नेकलेस में किया गया वर्क और डिजाइन इसे काफी प्रीमियम बनाने में मदद करता है। अब यह हार वैसा नहीं रहा जैसे पहले था। 


 

Related News