25 APRTHURSDAY2024 1:19:10 AM
Nari

खुशखबरी ! भारत के ये 8 बीच हुए साफ, मिला ब्लू फ्लैग टैग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Oct, 2020 07:22 PM
खुशखबरी ! भारत के ये 8 बीच हुए साफ, मिला ब्लू फ्लैग टैग

भारत अपनी संस्कृति के साथ-साथ अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी काफी मशहूर है। देश- विदेश से लोग इसकी खूबसूरती देखने आते हैं। भारत में ऐसी बहुत सारे बीच भी हैं जहां लोग एंज्वॉय करने जाते हैं। हाल ही में भारत के कुल 8 समुद्री तटों को सबसे साफ- सुथरा होने पर ब्लू फ्लैग टैग मिला है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर माना जा सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको उन 8 बीचों के बारे में विस्तार से...

शिवराजपुर (द्वारका-गुजरात)  

इस लिस्ट में सबसे ऊपर शिवराजपुर बीच का नाम आता है। यहां पर घूमने का एक अलग ही नजारा मिलता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि शिवराजपुर बीच पर घूमना स्वर्ग से कम नहीं हैं। 

PunjabKesari

घोघला (दमन व द्वीप)  

यह दमन व द्वीप तट पर स्थित है, जो बेहद खूबसूरत होने पर घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां पर न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बेस्ट रहेगी। 

कासरगोड (कर्नाटक) 

कर्नाटक में बसा कासगोड बीच बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में शाम के समय पर नीले पानी के पास रेत में घूमने का अलग ही मजा ले सकते हैं। 

PunjabKesari

पदुबीदरी (कर्नाटक)

इस बीच की सुंदरता का मजा लेने के लिए दूर- दूर से लोग यहां आना पसंद करते हैं। 

काप्पड़ (केरल) 

केरल मे बना कापप्ड़ बीच अपनी खूबसूरती से किसी का भी मन मोह लेता है। यहां का शांत व सुकून भरा वातावरण किसी भी मन को शांति पहुंचाने का काम करता है।

ऋषिकोंडा (आंध्र प्रदेश) 

यह बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर से करीब 15- 20 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस बीच के चारों और ताड़ और नारियल के पेड़ है, जो दिखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। 

PunjabKesari

गोल्डन (पुरी-ओडिशा)

गोल्डन बीच में आप मछली पकड़ने, तैरने का मजा ले सकते हैं। यह बीच गोल्डन और पुरी के नाम से भी मशहूर है। ओडिसा के समुद्री तट पर बना यह बीच लोगों द्वारा काफी लोकप्रिय है।

राधानगर (अंडमान और निकोबार) 

यह बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से जाना जाता है। साफ, शांत माहौल में बना राधानगर बीच किसी के भी दिल को आसानी से  जीत सकता है। इस बीच के चारों ओर फैली हरियाली बेहद ही सुंदर लगती है।

भारत के इन 8 बीचों को ब्लू फ्लैग टैग इंटरनेशनल ज्यूरी टीम की तरफ से मिला है। इनकी टीम में International Union for Conservation of Nature (IUCN), UN Environment Programme (UNEP), UN World Tourism Organization (UNWTO) and Foundation for Environmental Education (FEE) आदि संस्थाओं के सदस्य शामिल थे। 


भारतीयों के लिए यह बेहद ही खुशी की बात हैं। इसपर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पी.एम मोदी ने ट्वीट कर मैसेज दिया है कि, यह भारत की कड़ी मेहनत का ही फल है। यह इस चीज को दर्शाते हैं कि हम इसी साफ रखने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। साथ ही इन्हें सुरक्षित बचा कर रखेंगे। इस पर यीनियन मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपनी खुशी को जताते हुए ट्वीट किया, 'भारत के संरक्षण और विकास के लिए की गई कड़ी मेहनत के चलते ही आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को यह मान्यता मिल पाई है।' साथ ही उन्होंने लिखा कि एशिया- पसिफ़िंग में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसने केवल 2 वर्षों में ही यह जीत हासिल की। इसके अलावा भारत की इन बीचों को साफ- सुथरा रखने पर प्रशंसा होने के साथ भारत की प्रदूषण को कंट्रोल में रखने की पालिसी को 'बेस्ट प्रैक्टिस कैटेगरी' में रखा।  


 

Related News