19 SEPTHURSDAY2024 7:35:50 AM
Nari

'जज्बे को सलाम': 7 महीने की प्रेग्नेंट एथलीट ने ओलंपिक में लिया हिस्सा, बोली- मेरे साथ बच्चे ने भी खेला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jul, 2024 10:15 AM
'जज्बे को सलाम': 7 महीने की प्रेग्नेंट एथलीट ने ओलंपिक में लिया हिस्सा, बोली- मेरे साथ बच्चे ने भी खेला

मिस्र की तलवारबाज नदा हाफेज ने पेरिस ओलंपिक की तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने के बाद खुलासा किया कि वह सात महीने गर्भवती हैं। सोमवार को महिलाओं की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के कुछ घंटो बाद हाफेज ने अपने ‘इंस्टाग्राम' पर पोस्ट किया कि ‘उनके गर्भ में एक लिटिल ओलंपियन' पल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nada Hafez (@nada_hafez)

 कैरो की 26 साल की तलवारबाज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराकर उलटफेर किया लेकिन इसके बाद कोरिया की जियोन हेयंग से हार गईं। हाफेज ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘‘मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया, भले ही ये शारीरिक और भावनात्मक हों। गर्भावस्था खुद में इतनी कठिन यात्रा है, लेकिन जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था। '' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vogue Arabia (@voguearabia)

खिलाड़ी ने आगे लिखा- ‘‘मैं यह पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है। आपको पोडियम पर दो खिलाड़ी दिखाई देते हैं, वे वास्तव में तीन थे! यह मैं, मेरा प्रतियोगी और मेरी अभी तक की दुनिया में आने वाली छोटी बच्ची थी!”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nada Hafez (@nada_hafez)

 कैरो ने आगे लिखा-, ” मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने पति और परिवार का भरोसा मिला, जिसके कारण मैं यहां तक पहुंच पाई। मैंने तीन बार ओलंपिक्‍स में भाग लिया लेकिन इस बार एक छोटे ओलंपियन को जन्म दिया!” मेडिसिन में डिग्री हासिल कर चुकी हाफेज एक पूर्व जिमनास्ट है और तीन बार की ओलंपियन हैं जिन्होंने 2019 अफ्रीकी खेलों में व्यक्तिगत और टीम सेबर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। 

Related News