25 APRTHURSDAY2024 8:14:16 AM
Nari

Diabetes Special: कंट्रोल में रहेगी ब्लड शुगर, व्रत में खाएं ये 2 रेसिपीज

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Sep, 2022 01:35 PM
Diabetes Special: कंट्रोल में रहेगी ब्लड शुगर, व्रत में खाएं ये 2 रेसिपीज

नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। व्रत में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास करते हैं। व्रत रखने से सिर्फ शरीर ही डिटॉक्स नहीं होता, इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए व्रत रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ज्यादा समय तक भूखे रहने से डायबिटीज रोगियों के शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आपको इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। आज आपको ऐसी दो रेसिपीज के बारे में बताएंगे जिनका सेवन डायबिटीज के रोगी कर सकते हैं। इससे उनका शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा और शरीर में कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। तो चलिए बताते हैं ऐसी दो रेसिपीज के बारे में...

मखाना और अखरोट से बनी पंजीरी 

सामग्री 

मखाना - 30 ग्राम
बादाम - 30 ग्राम
सूखा नारियल - 3 चम्मच 
काजू - 30 ग्राम 
शक्कर - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप मखाना एक कढ़ाई में डालकर रोस्ट कर लें। 
2. इसके बाद मखाने में बादाम, सूखा नारियल, काजू, शक्कर डाल लें। 
3. सारे मसालों को अच्छे से पीस लें। मसालों को अच्छे से पीसकर आप एक बर्तन में डाल लें। 
4. इसमें जरुरत के अनुसार, शक्कर डालें। आपकी पंजीरी बनकर तैयार है। 
5. आप चाहें तो ऊपर से  ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद ले सकते हैं। 

हैल्दी भेल 

आप पौष्टिक तत्वों से  भरपूर हैल्दी भेल का स्वाद ले सकते हैं। 

सामग्री 

मखाना - 30 ग्राम 
बादाम - 20 ग्राम
मूंगफली - 20 ग्राम 
सूखा नारियल - 1 कप 
कद्दू के बीज - 1कप 
तेल - जरुरतअनुसार
करी पत्ता - 10-12

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप मखाना को कढ़ाई में डालकर हाई रोस्ट कर लें। 
2. इसके बाद इसमें तेल और करी पत्ता के 10-12 पत्ते डालकर उसे भून लें। 
3. सारी  चीजों को अच्छे से भूनने के बाद इसमें मेवे डाल लें। 
4. मेवे को अच्छे से मिक्सर में मिक्स करें और फिर सेंधा नमक डालकर किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। 
5. आपकी हैल्दी बेल बनकर तैयार है। 


 

Related News