20 APRSATURDAY2024 5:05:13 AM
Nari

सोनम की गोदभराई में लाइमलाइट में रहा ये शख्स, देखकर फैंस भी हुए Confuse, जानिए कौन हैं लियो कल्याण?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 17 Jun, 2022 01:53 PM
सोनम की गोदभराई में लाइमलाइट में रहा ये शख्स, देखकर फैंस भी हुए Confuse, जानिए कौन हैं लियो कल्याण?

सोनम कपूर का कल बेबी शॉवर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोनम की बेबी शॉवर पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा एक शख्स, जिसे देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये साथ कौन है भईया...

कौन है लियो कल्याण?

दरअसल, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सिंगर लियो कल्याण है जोकि शॉर्ट ड्रेस पहनकर सोनम के बेबी शॉवर में पहुंचे थे। इन्होंने कई गाने गाए। लियो कल्याण ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर, सॉन्ग राइटर, मॉडल और म्यूजिक कंपोजर हैं। लियो एक गे आर्टिस्ट हैं, जो अपनी आवाज का जादू बिखरने के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियो को बचपन से ही गाने का शौक था और 13 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू किया लेकिन उनकी फैमिली ने इसमें उनका साथ नहीं दिया। कई सालों तक वो परिवारवालों से छिपकर गाना गाते रहे। आज भी उनके पेरेंट्स उनके प्रोफेशन से खुश नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है लियो

वही, खुद लियो का कहना है कि एक कलाकार होने के नाते दूसरों की राय उनके लिए महत्व नहीं रखती है. वो कहते हैं कि अगर आप दूसरों की सोच के बारे में सोचते रहेंगे, तो कुछ भी अच्छा नहीं कर पाएगे। लियो का मानना है कि उन्होंने कई गे आर्टिस्ट के लिए आगे का रास्ता तैयार कर दिया है। वो कहते हैं कि आज तक उन्होंने किसी भी कलाकार को खुलेआम अपनी सेक्सुअलिटी को जाहिर करते नहीं देखा लेकिन उन्होंने ऐसा किया. यही नहीं, लियो के लिखे हुए कई गाने एक गे की पर्सनल लाइफ को दर्शाते हैं। बता दें कि लियो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और काफी लोग फॉलो करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

Related News