18 MAYSATURDAY2024 11:29:59 AM
Nari

इस बार सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि शुरु होने का बनेगा अद्भुत संयोग! इन बातों का रखें ध्यान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Oct, 2023 05:10 PM
इस बार सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि शुरु होने का बनेगा अद्भुत संयोग! इन बातों का रखें ध्यान

हिंदू धर्म में नवरात्रि को महत्वपूर्ण माना गया है। इन दिनों में दुर्गा माता के 10 रूपों की पूजा की जाती है। इस साल ये पावन त्योहार 15 अक्टूबर से शुरु होगा, वहीं इससे 1 दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। बता दें ये सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। कुछ ही घंटों के अंतराल में इन 2 महत्वपूर्ण घटनाओं के होने से लोगों के जीवन पर भी इसका बहुत असर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है....

सूर्य ग्रहण का समय

साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8.34 बजे से शुरू होकर मध्य रात्रि 2.25 बजे समाप्त होगा। वहीं शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर की रात 11.24 से शुरू होगी  और 15 अक्टूबर की दोपहर 12.32 बजे तक रहेगी। इस दौरान नवरात्रि पर घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11.48 मिनट से दोपहर 12.36 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

हालांकि 14 अक्टूबर 2023 का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है और ग्रहण के समय में कोई भी शुभ काम या पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है। तो इसलिए अगर भले ही सूतक काल मान्य न हो, फिर भी नवरात्रि में घटनास्थापना से पहले ये काम जरूर करें...

PunjabKesari

इसके लिए नवरात्रि वाले दिन देवी की पूजा और कलश स्थापना करने से पहले ये काम कर लें। मध्य रात्रि में सूर्य रात्रि ग्रहण समाप्त होने के बाद अमृत काल यानी सुबह 4 बजे के करीब अपने घर की अच्छी तरह से सफाई कर लें, साथ ही घर की साफ- सफाई करने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इसके बाद स्नान करके तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें। साथ ही तिल और चने की दाल का दान करें। इसके बाद ही विधि- विधान से कलश की स्थापना करें।

Related News