05 MAYSUNDAY2024 4:02:43 PM
Nari

पद्म पुरस्कारों की लिस्ट हुए जारी, इन बॉलीवुड स्टार्स को दिया जाएगा सम्मान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jan, 2024 07:34 PM
पद्म पुरस्कारों की लिस्ट हुए जारी, इन बॉलीवुड स्टार्स को दिया जाएगा सम्मान

75 वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। बता दें इस बार 132 हस्तियों को ये सम्मान दिया जाएगा। सिनेमा जगत के दिग्गजों को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। चिरंजीवी, वैजयंतीमाला को जहां पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को पद्म भूषण दिया जाएगा। वैसे तो चिरंजीवी, वैजयंतीमाला और उषा को पहले भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें इससे पहले साल 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण और वैजयंतीमाला को 1968 में पद्मश्री और उषा को 2011 में  पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

वैजयंतीमाला को जाएगा पद्म विभूषण से नवाजा

वहीं बात करें अगर वैजयंतीमाला की तो उन्हें तमिल सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो जितनी अच्छी एक्ट्रेस थीं, उतनी ही शानदार डांसर भी। वैजयंतीमाला ने अपने करियर में कई सारे हिट फिल्में दी हैं, जैसे संगम, देवदास, फूलों की सेज, लीडर।

PunjabKesari

चिरंजीवी भी होंगे पद्म विभूषण से सम्मानित

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने साल 1978 में सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था और लगातार अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वहीं साल 2008 में वो पॉलिटिक्स से जुड़े। वो केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा भी कर चुके हैं। एक्टर की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में आचार्य, गॉडफादर, इंद्र, रुद्र वीना और टैगोर जैसी कई हिट फिल्में की।

PunjabKesari

इन स्टार्स को नवाजा जाएगा पद्म भूषण 

अपने जमाने के डासिंग स्टार मिथुन का ये पहला पद्म पुरस्कार होगा। वहीं दिवंगत विजयकांत की मेहनत और आर्ट्स की दुनिया में अपना योगदान देने के लिए उन्हें भी पद्म भूषण देने का ऐलना किया गया है। विजयकांत का पिछले ही साल 28 दिसंबर को देहांत हो गया।   हरी ओम हरी, रम्भा, वन टू चा- चा- चा जैसे जबरदस्त गानों से लोगों का दिल जीतने वाली उषा उत्थुपा को भी ये सम्मान दिया जाएगा।

PunjabKesari

Related News