25 APRTHURSDAY2024 4:12:23 PM
Nari

खून में क्यों होती है आयरन की कमी, कैसे करें दूर?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Jan, 2019 04:22 PM
खून में क्यों होती है आयरन की कमी, कैसे करें दूर?

बदलती जीवनशैली व खान-पान की गलत आदतों के चलते लोगों को सेहत संबधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार ना लेने की वजह से खून में आयरन की कमी और एनीमिया के मरीजों का संख्या बढ़ती जा रही है। आयरन की कमी के कारण मनुष्य में अन्य कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आप पोषक तत्‍वों का सेवन करके समय रहते इस पर काबू पा सकते हैं।

 

क्यों होती है रक्त में आयरन की कमी?

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए पोषक तत्‍व ही नहीं बल्कि खून की भी बहुत जरूरत होती है। खून शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं, जिसकी मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता हैं। इसका काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाना होता है, इसलिए आयरन की कमी होने से शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।

PunjabKesari

आयरन की कमी के लक्षण

आयरन की कमी पता करने के लिए हीमोग्‍लोबिन की जांच की जाती है। इसके अलावा शरीर में आने वाले कुछ बदलावों को देखकर भी इसके लक्षणों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको इसके कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी देंगे।

 

अधिक थकान

शरीर में इस समस्या के कारण ऑक्सीजन का संचार सही तरीके से नहीं होता। इससे काफी थकान महसूस होती है। अगर आप भी हर समय थकान महसूस करते हैं तो आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होकती है।  

 

चेहरे और आंखों का रंग पीला पड़ना

खून की कमी होने पर त्‍वचा और आंखों का रंग रंग में बदलाव होने लगता है। एनीमिया होने से त्वचा का रंग पीला या सफेद दिखता है। इसके अलावा, आंखों के ऊपरी भाग भी सफेद दिखने लगते हैं।

 

लगातार सिरदर्द होना

कुछ लोगों का लगातार सिरदर्द होता है। आयरन की कमी से ऑक्सीजन मस्तिष्‍क तक सही से नहीं पहुंच पाता जिससे सिरदर्द होता रहता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आपको एनीमिया हो सकता है।

PunjabKesari

नाखूनों पर सफेद धब्बे

नाखूनों पर होने वाले सफेद धब्बे शरीर में खून की कमी का एक कारण है। इसके अलावा रक्त की कमी के कारण नाखून कमजोर होने लगते हैं।

 

सांस लेने में दिक्कत व कमजोरी

कई बार सांस लेने में दिक्कत भी होती है। अधिक चलने या सीढ़ीयां चढ़ने से भी सांस लेने में प्रॉब्लम होती है। इस समस्या की वजह से सुबह उठते ही काफी कमजोरी महससू होती है।

 

खून में आयरन की कमी को दूर करने के उपाय

खून में आयरन की कमी को दूर करने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है। इसे दूर करने के लिए मांस, अंडा, मछली, किशमिश, सूखी खुबानी, हरी बीन्स, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।

 

चुकंदर

चुकंदर आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसे रोजाना अपने सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करें। आपको खून की कमी नहीं होगी।

PunjabKesari

हरी पत्तेदार सब्जी

पालक, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन वजन कम करने के साथ आयरन की कमी को भी पूरा करता है।

 

फल

तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार आदि में भरपूर पोष्क तत्व होते हैं जो एनीमिया को दूर करता है। रोजाना 1 अनार का सेवन जरूर करें। 

PunjabKesari

सूखे मेवे

रोजाना 1 मुठ्ठी सूखे मेवे जैसे खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश का सेवन करना चाहिए। यह आयरन की कमी को पूरा करने के साथ तेजी से रेड ब्‍लड सेल बढ़ाते हैं। इसके अलावा मूंगफली का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है।

 

अनाज

अनाज में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजो का सेवन करें।


 

Related News