28 APRSUNDAY2024 10:56:27 AM
Nari

लाल सुर्ख सूट में सुहागन बनी परिणीति चोपड़ा, पति Raghav संग मनाया पहला करवाचौथ

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Nov, 2023 10:59 AM
लाल सुर्ख सूट में सुहागन बनी परिणीति चोपड़ा, पति Raghav संग मनाया पहला करवाचौथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी झलक पाने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में परिणीति ने पति राघव चड्ढा संग अपना पहला करवाचौथ मनाया है। एक्ट्रेस की शादी के बाद यह पहला करवाचौथ था ऐसे में उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। लाल सुर्ख शरारा सूट में नई नवेली दुल्हन बनी एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। 

लाल जोड़े में सुहागन बनी परिणीति 

करवाचौथ लुक में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पति संग नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस से लाल सुर्ख शरारा सूट पहना है। हाथों में मेंहदी, पिंक चूड़ा, हैवी ईयररिंग्स, मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर, हैवी ईयररिंग्स पहन एक्ट्रेस ने पहले व्रत में पूरा सोलह श्रृगांर किया है। वहीं राघव चड्ढा मस्टर्ड कुर्ता, व्हाइट पजामा, ब्राउन जैकेट और ब्राउन शूज में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

राघव ने खोला परिणीति का व्रत 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राघव अपनी प्यारी सी पत्नी का करवाचौथ का व्रत खोल रहे हैं। एक तस्वीर में राघव उन्हें पानी पिलाते हुए दिख रही हैं। 

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस पति को छननी से निहारती हुई नजर आ रही हैं। वहीं राघव भी हाथ में पानी का लौटा पकड़े नजर आ रहे हैं।  

PunjabKesari

एक हाथ में राघव परिणीति को मेहंदी लगाते हुए भी दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं बाकी दो तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।

PunjabKesari

फैंस ने बरसाया प्यार 

दोनों की प्यारी सी तस्वीरें देख फैंस भी प्यार बरसाए बिना रह नहीं पाए हैं। दोनों की तस्वीरों पर अपना प्यार लुटाते हुए फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा - 'बहुत ही प्यारा कपल है।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा - 'यह लाल सूट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं।' 

PunjabKesari

अन्य ने दोनों को दुआएं देते हुए लिखा कि - 'बहुत ही प्यारी जोड़ी जोड़ी है खुशी रहो अल्लाह आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।'  

PunjabKesari

Related News