25 APRTHURSDAY2024 11:42:02 PM
Nari

Parenting Tips: बच्चों को सिखाएं यह बातें, हर किसी से पाएंगे शाबाशी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 May, 2022 04:02 PM
Parenting Tips: बच्चों को सिखाएं यह बातें, हर किसी से पाएंगे शाबाशी
बचपन ही बच्चों का वह समय होता है जब वह कोई चीज आसानी से सीख लेते हैं। इस उम्र में उनके द्वारा सिखी हुई एक-एक बात हमेशा याद रहती है। इस दौरान पेरेंट्स की भी बच्चों के प्रति जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। बच्चे अकसर अपने माता-पिता की आदतों की ही फोलो करते हैं। बच्चे के संस्कार उसके बात करने के तरीके से ही पता चल जाते हैं। तो चलिए आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनसे आप अपने बच्चों को और भी अच्छा इंसान बना पाएंगे

प्रकृति के प्रति प्रेम सिखाएं

आप बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताएं। आप उनके साथ मिलकर पौधे लगा सकते हैं। इससे आपका बच्चा पर्यावरण की महत्वता को समझेगा। आने वाले समय में प्रकृति को बचाने के लिए बच्चे ही सबसे बड़ा संयोग देंगे। इसलिए आप उन्हें प्रकृति के साथ प्रेम करना जरुर सिखाएं

हाल चाल पूछना सिखाएं 

बच्चा यदि किसी से बात न करे तो सभी बातें करने लगते हैं। इसलिए आप बच्चे को सभी से बात करना सिखाएं। वह चाहे किसी से भी मिल रहे हों उन्हें उनका हाल पूछने के लिए कहें। इससे बच्चों के अंदर दूसरों के लिए भी प्रेम भाव उत्पन्न होगा।

तारीफ करना सिखाएं

आप बच्चों को सभी की तारीफ करने सिखाएं। इससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। जैसे यदि बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए जा रहे हैं तो खेल के दौरान अपने दोस्तों की प्रशंसा करें। साथ ही उन्हें मोटिवेट भी कर सकते हैं। बच्चे के अंदर दूसरों के प्रति स्नेह भी बढ़ेगा। 

सॉरी करना सिखाएं

आप बच्चे को उसकी गलती होने पर माफी मांगना भी  सिखाएं। बच्चे नादान होते हैं। कई बार उनकी छोटी सी बात किसी को हर्ट भी कर सकती है। उनकी सॉरी बोलने के लिए प्रेरित करें। इससे उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा।

थैंक यू बोलना बताएं 

आप बच्चे को थैंक यू बोलना भी सिखाएं। जब बच्चे को कोई गिफ्ट देता है तो आप उसे थैंक यू बोलने को कहें। इससे बच्चे के अंदर पॉजिटिव मैनर्स आएंगे और बच्चे हर किसी के प्रति कोमलता से पेश आएंगे। 
 

Related News