25 APRTHURSDAY2024 8:31:50 PM
Nari

बच्चे नहीं भूलेंगे पेपर में Answers , ऐसे करवाएं पेरेंट्स Exams की तैयारी

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jul, 2022 12:12 PM
बच्चे नहीं भूलेंगे पेपर में Answers , ऐसे करवाएं पेरेंट्स Exams की तैयारी

बच्चों की छोटी से छोटी बात हर मां-बाप के लिए बहुत ही जरुरी होती है। कई पेरेंट्स अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चों के एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आते। इसके अलावा बच्चे कई बार पढ़ा हुआ भी भूल जाते हैं। इसका मुख्य कारण होता है कि बच्चे एग्जाम में आंसर्स को याद नहीं करते,  बल्कि उन्हें रट लेते हैं। जिसके कारण ऐन मौके पर उन्हें उत्तर भूल जाते हैं। पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाते समय कुछ तरीके अपनाकर उन्हें उत्तर और भी अच्छे से याद करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

रटने की न डलवाएं आदत 

 बच्चों को पढ़ाते समय अक्सर पेरेंट्स उन्हें आसंर्स रटवाने की कोशिश करते हैं। आप उन्हें टॉपिक के बारे में समझाने की कोशिश करें। इससे वह गहराई से टॉपिक के बारे में समझ पाएगा और उसे खुद से भी लिख पाएगा। 

PunjabKesari

प्रैक्टिकल चीजों से बताएं उदाहरण 

बच्चों को याद करवाने का सबसे आसान तरीका यही है कि आप उन्हें प्रैक्टिक्ल तरीके से चीजें समझाएं। 
आप उन्हें जिंदगी से जुड़ी चीजों के उदाहरण देकर चीजें सिखा सकते हैं। जैसे कि आप इतिहास के विषय की कोई तारीख बच्चों को उनके जन्म की तारीख से जोड़कर बता सकते हैं। 

PunjabKesari

स्टोरी या गाने के जरिए पढ़ाएं

आप बच्चों को किसी स्टोरी या फिर गाने के साथ भी पढ़ा सकते हैं। कोई मुश्किल लगने वाली चीज आप उन्हें गाने के साथ  बोलकर एक लाइन में ही याद करवा सकते हैं। इससे बच्चे कोई भी चीज को आसानी से याद रख लेंगे। उनकी लिए आंसर्स को भी ज्यादा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। 

लिखकर करवाएं आंसर्स याद 

आप यदि बच्चों को लंबे समय तक कोई चीज याद रखवाना चाहते हैं तो उन्हें लिखकर उसका प्रयास जरुर करवाएं। पहले आप उनसे प्रश्नों के उत्तर सुनें फिर इसके बाद आप उनसे लिखवाकर भी जरुर देखें। लिखने से बच्चे को आसंर्स याद रहेंगे और एग्जाम के दौरान उन्हें कोई  समस्या नहीं आएगी। 

PunjabKesari

Related News