30 APRTUESDAY2024 12:48:21 AM
Nari

अब कंगना ने करण को बता डाला "चाचा चौधरी ", धमकी भरे अंदाज में बोली- आगे-आगे देखो होता है क्या

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Apr, 2023 11:43 AM
अब कंगना ने करण को बता डाला

यह बात तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर से पंगा लेने की हिम्मत सिर्फ कंगना रनौत में है। वैसे तो इन दोनों के बीच तनातनी आम बात बन गई है, दोनों में से कोई ना कोई किसी बहाने एक दूसरे पर हमला बोल ही देता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिया गया बयान कंगना के लिए तो जैस सोने पर सुहागा हो गया। उन्हें एक बार फिर करण को निशाने पर लेने का बहाना मिल गया।

PunjabKesari
दरअसल  फिल्ममेकर करण जौहर ने तानों से तंग आकर हाल ही में एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- उनके ऊपर इल्जाम लगा लो, लेकिन वो झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि- 'हमारा करम हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार..हम मरने वालों में से नहीं.'। वैसे तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा कंगना की तरफ था।

PunjabKesari
करण ने भले ही इशारों- इशारों में ताना मारा हो लेकिन कंगना ने तो खुलकर ही उनका जवाब दे दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस पोस्ट का  स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा-  एक वक्त था जब चाचा चौधरी इंग्लिश ना बोलने की वजह से अपने एलिट नेपो माफिया के साथ उनकी बेइज्जती करते थे।  आज उनकी हिंदी देखकर ख्याल आया,..अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है…आगे-आगे देखो होता है क्या।

PunjabKesari
कंगना और करण के बीच की दुश्मनी बहुत पुरानी है। वह दोनों एक-दूसरे के ऊपर कई मौकों पर निशाना साधते दिखाई पड़ते हैं। हिंदी भाषा को लेकर करण ने खुद  बताया था बचपन में उन्हें हिंदी डाउन मार्केट लगती थी। याद हो कि 'कॉफी विद करण' शो में कंगना ने  करण पर नेपो किंग और मूवी माफिया होने का आरोप लगाया था।

Related News