
पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : वोडका के बारे में तो सब जानते हैं। इस रशियन ड्रिंक को पार्टीज की शान माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे पीने के अलावा आप और भी कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, वोडका को आप घर के कामों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घर चमकने लगेगा। इससे घर ही नहीं बल्कि आपका चेहरा भी चमकेगा।
1. बगीचा

घर के पौधों पर अक्सर कीड़े जल्दी लग जाते है। एेसे में यदि आप वोडका को पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़काव करें। छिड़काव करते हैं कीड़े मर जाएंगे।
2. बाथरूम
बाथरूम की टाइल्स गंदी हो गई हैं तो ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप वोडका का इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइल्स पर वोडका का छिड़काव करके कुछ मिनट बाद टाइल्स को पोछ लें।
3. किचन

रसोई में पड़ी हुई क्रिस्टल की प्लेटें और बर्तन को आप वोडका की मदद से साफ कर सकते हैं। आपके बर्तन एकदम चमक उठेंगे।
4. शीशे और कांच

वोडका से आप अपने घर के शीशे और कांच की वस्तुओं को आसानी से साफ कर सकते हैं।
5. बैंडेज हटाने के लिए

चोट की जगह पर लगे बैंडेज को हटाने में बहुत दर्द होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि बैंडेज को हटाने से पहले उसपर वोडका की कुछ बूंदे डाल दी जाएं तो बिलकुल भी दर्द नहीं होगा।
6. कपड़े

कपड़ो को महकाने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है। वोडका को पानी के साथ मिला लें फिर इसका छिड़काव कपड़ो पर करें।
7. त्वचा की रंगत निखारें

कॉटन में वोडका की कुछ बूंदों को डालकर इसे धीरे-धीरे त्वचा पर मलने से त्वचा में निखार आता है।
8. आफ्टर शेव लोशन
वोडका में ऐसे तत्व होते हैं जो फफूंद और कीटाणुओं को मारने का काम करते है। आप इसका इस्तेमाल आफ्टर शेव लोशन की तरह भी कर सकते हैं।