18 JUNTUESDAY2024 12:24:58 PM
Nari

ऐश्वर्या जैसा कोई नहीं... तितली बनकर कान्स में पहुंची 'विश्व सुंदरी',  देखती ही रह गई दुनिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 May, 2024 10:35 AM
ऐश्वर्या जैसा कोई नहीं... तितली बनकर कान्स में पहुंची 'विश्व सुंदरी',  देखती ही रह गई दुनिया

कान्स की शान ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर दुनिया को बता दिया कि उम्र तो सिर्फ नंबर है। फैंस का इंतजार उस समय खत्म हुआ जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ग्रैंड एंट्री ली। उनके लेटेस्ट लुक को देखकर हर किसी के मुंह से बस एक ही चीज निकली कि ऐश्वर्या जैसा कोई नहीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से एक बार फिर दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। अगर आपने भी अभी तक नहीं देखा है विश्व सुंदरी का कांस लुक तो नजर डालिए यहां। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 फिल्म 'मेगालोपोलिस' के प्रीमियर पर  ब्लैक और वाइट गाउन पहनकर पहुंची ऐश्वर्या को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। क्या अदाएं, क्या अंदाज उनके लुक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सुनहरे फूलों से सजी आउटफिट में वह एकदम परी लग रही थी। आज भी अदाकारा वह बाकी हसीनाओं को टक्कर देने की हिम्मत रखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


एक्ट्रेस ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के गाउन को पहनकर खूब वाहवाही लूटी। उनके ब्लैक, वाइट और गोल्डन गाउन में रफल स्लीव्स के साथ ही बड़ी सी ट्रेल ऐड की गई थी। इस ऑफ शोल्डर गाउन को कॉरसेट स्टाइल में डिजाइन कर  नीचे फ्लेयर्स डाली गई थी।  फ्रंट पोर्शन पर  गोल्डन एम्ब्लिशमेंट का डिजाइन उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


ऐश्वर्या ने अपने इस गाउन के साथ गोल्डन हूप्स और गोल्डन रिंग स्टाइल की थी। उन्होंने पिंक लिप्स के साथ, ब्राउन आईशैडो, लाइनर, मस्कारा, ब्लश और हाइलाइटर लगाया। वहीं बालों को हाफ पार्टीशन करके पिनअप किया। इस बार लोग चाहकर भी उनके लुक में कोई कमी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी है, इसके बावजूद उनके कॉन्फिडेंस में कोई कमी नहीं देखने को मिला। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थे रहे हैं

Related News