30 APRTUESDAY2024 7:23:43 AM
Nari

ऑल वाइट लुक में बन-ठन कर निकली मलाइका अरोड़ा, पर्ल नेकलेस ने खींचा सभी का ध्यान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Apr, 2023 05:29 PM
ऑल वाइट लुक में बन-ठन कर निकली मलाइका अरोड़ा, पर्ल नेकलेस ने खींचा सभी का ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा स्टाइल और फैशन के मामले में हमेशा टॉप पर रही है। उनका फैशन सैंस बेहद कमाल का है, तभी तो वह कुछ भी पहनती है लोगों को पसंद आ ही जाता है। इन दिनों वह अपने ऑल वाइट लुक को लेकर छाई हुई हैं। इस लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल हसीना जैसे ही बन-ठन कर  शो की शूटिंग खत्म करके सेट से बाहर निकली तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की खूबसूरत एंब्रॉयडरी साड़ी कैरी की थी, जिसमें वह अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। 

PunjabKesari

साड़ी से ज्यादा लाइमलाइट में रहा उनका व्हाइट पर्ल नेकलेस जो देखने में बेहद रॉयल लग रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि गले में पहना हैवी व्हाइट पर्ल नेकलेस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार -चांद लगाने का काम कर रहा था। 

PunjabKesari
 मलाइका ने साड़ी के साथ  व्हाइट श्रग पहना है और  व्हाइट पर्ल बेल्ट के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari
ऐसे में लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "हमारी सभी भारतीय अभिनेत्रियां भारतीय परिधानों में बहुत सुंदर लगती हैं। इनसे नजरें नहीं हट रही हैं, वह बहुत सुंदर लग रही हैं"। एक अन्य यूजर ने लिखा- "आपने ये आउटफिट अंबानी की पार्टी में क्यों नहीं पहना"। 
 

Related News