18 MAYSATURDAY2024 5:30:47 AM
Nari

नागपुर में जन्मे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जानिए परिवार क्यों है Limelight से दूर?

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Nov, 2023 05:45 PM
नागपुर में जन्मे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जानिए परिवार क्यों है Limelight से दूर?

बीती रात पूरे भारत के लिए बेहद दुखद रही। कल भारत वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हार गया हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपना हर प्रयास किया लेकिन भाग्य उनका साथ नहीं दे पाया। शुरुआत में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छे रन बनाए लेकिन बाद में वह भी गेम से बाहर हो गए। कप्तान रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कहां के रहने वाले हैं, उनका जन्म कहां हुआ और उनके परिवार में कौन-कौन है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए रोहित शर्मा की लाइफस्टोरी के बारे में बताते हैं। 

नागपुर में हुआ रोहित का जन्म 

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा का परिवार आर्थिक रुप से मजबूत नहीं था। उनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर का काम करते थे और उनकी सेलेरी भी कम थी। ऐसे में उनके लिए रोहित शर्मा का पालन-पोषण करना आसान नहीं था। रोहित बचपन में अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ मुंबई के बोरिवली में रहते थे। भारतीय टीम के कप्तान कभी-कभी वीकेंड्स में अपने माता-पिता के पास रहते थे जो एक कमरे के घर में डोम्बीवली में रहा करते थे। उनकी मां पूर्णिमा विजाग से ताल्लुक रखती है इसलिए रोहित को तेलुगु बोलनी भी आती है। रोहित ने एक बार ट्विटर के जरिए इस बात का खुलासा भी किया था कि उनकी मातृभाषा तेलुगू है क्योंकि उनकी मां विशाखापट्टनम से हैं।

PunjabKesari

भाई रहता है लाइमलाइट से दूर 

रोहित शर्मा का एक भाई विशाल भी है। उनकी शादी भी हो चुकी है। भाई की शादी साउथ इंडियन स्टाइल से हुई थी इस तस्वीरों के जरिए इस बात का अंदाजा लगाना बहुत आसान है क्योंकि तस्वीरों में रोहित के भाई विशाल साउथ इंडियन ड्रेस में दिख रहे हैं और वहीं उनकी पत्नी केले की पत्तों पर पारंपरिक खाना खाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि उनके भाई क्या करते हैं इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है लेकिन उनके भाई और माता-पिता लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

आईपीएल में जीती थी 5 ट्रॉफियां 

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 का खिताब जीता था। इससे पहले साल 2018 में खेले गए एशिया कप में भी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। रोहित कितने अच्छे कप्तान है इस बात का पता आईपीएल में चला था क्योंकि वह आईपीएल में सबसे पहले 5 ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बने थे। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा अपने टीम को चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस लीग ट्रॉफी भी जीती थी। आईपीएल और भारत के लिए बतौर कप्तान रोहित शर्मा अभी तक कुल 9 ट्रॉफी जीत चुके हैं। 

PunjabKesari

पत्नी और बच्ची रहती है लाइमलाइट में

रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह और बेटी समायरा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वह आईपीएल, विदेशी दौरों और भारत में खेले जाने वाले मैचों के दौरान रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए स्टैंड्स में दिख जाती हैं। खुद रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)


 

Related News