01 MAYWEDNESDAY2024 8:19:33 PM
Nari

गांधी जयंती पर बच्चों को सिखाएं राष्ट्रपिता के ये अनमाेल विचार, जीवन में मिलेगी कामयाबी

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Oct, 2023 12:20 PM
गांधी जयंती पर बच्चों को सिखाएं राष्ट्रपिता के ये अनमाेल विचार, जीवन में मिलेगी कामयाबी

पूरे भारत में आज गांधी जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता था उनके जीवन की हर बात हमें जिंदगी की सीख देती हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं नई पीढ़ी और युवाओं का मार्गदर्शन करती हैं। आज गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के कुछ ऐसे विचार आपको बताते हैं जो हर माता-पिता अपने बच्चों को सिखा सकते हैं। इन विचारों के साथ बच्चों को जीवन में मार्गदर्शन मिलेगा। आइए जानते हैं...

सादगी में रहना ही है जीवन 

जरुरी नहीं कि इंसान के पास सबकुछ हो वो तभी कुछ रह सकता है। गांधी जी बहुत ही सरल स्वभाव के थे उन्होंने कभी भी लग्जरी जिंदगी नहीं जी। बापू के पास जो भी था वह उसमें ही बहुत खुश थे। ऐसे में उनके जीवन की यह बात आप अपने बच्चों को सिखा सकते हैं कि लोगों के रिश्ते ही हमारी सबसे बड़ी खुशी होते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा महत्व देना चाहिए। यदि आप अपने जीवन में इन रिश्तों से खुश नहीं हैं तो पैसा और बाकी सारी चीजें व्यर्थ हैं। गांधी जी का आदर्श वाक्य यही था कि सादा जीवन और उच्च विचार। ऐसे में उनकी यह बात सिखाकर बच्चों को सिंपल जिंदगी जीने की सीख दे सकते हैं।

PunjabKesari

हमेशा सच बोलें 

राष्ट्रपिता सच ही बोलते थे वह सत्य की शक्ति में विश्वास करते थे। हालांकि बच्चे स्वभाव से चंचल होते हैं छोटी-छोटी बात पर कई बार वह माता-पिता के साथ झूठ बोलते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वह बात को झूठ बताकर परेशानी से बच सकते हैं लेकिन आप बच्चों को सच बोलना और उनकी गलतियों से सीख लेना सिखाएं। सच बोलने से रिश्ते अच्छे होते हैं। भले ही यह कुछ समय के लिए किसी को दुख दे लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

प्रेम और दयालुता सिखाएं 

बच्चों को बताएं कि प्यार, शांति और दयालुता ऐसी चीजें हैं जो व्यक्ति को किसी भी कार्य में सफलता दिलवा सकती है। जब वह इन सारी चीजों को सीख जाएंगे तो इससे उनके आसपास का माहौल भी पॉजिटिव बनेगा और वह दूसरों में भी करुणा और प्रेम फैलाते रहेंगे। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होंगे इन सारी चीजों के साथ उनका लोगों को देखने का नजरिया भी अलग होगा और वह आसानी से चीजों को संभाल भी लेंगे।  

PunjabKesari

मेहनत से मिलेगी जिंदगी में सफलता

आज के समय में बच्चे मेहनत करने से कतराते हैं। बच्चों में किसी बात को सहन करने की शक्ति भी आजकल नहीं है। ऐसे में आप उन्हें बताएं कि जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी। महात्मा गांधी जी ने भी पूरी मेहनत और लगन के साथ ही देश को स्वतंत्र करवाया था ऐसे में उनकी तरह मेहनत करने से बच्चे भी जीवन में सफल बनेंगे। 

अहिंसा का विचार सिखाएं 

महात्मा गांधी का सबसे महत्वपूर्ण सबक था अहिंसा के मार्ग पर चलना। उनका मानना था कि अहिंसा, दया और सहानुभूति का इस्तेमाल करके कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। उनकी जिंदगी का यह सबक आप बच्चों को सिखा सकते हैं। उनके अंदर आप अहिंसा का विचार लेकर आ सकते हैं। बच्चों को बताएं कि इसके जरिए वह हर परिस्थिति को संभाल सकते हैं और जरुरी नहीं कि हर परिस्थिति में प्रक्रिया जताई जाए। कुछ चीजों को सिर्फ वक्त के भरोसे छोड़कर वह उसका सामना आसानी से कर सकते हैं।

PunjabKesari
 

Related News