02 MAYTHURSDAY2024 6:53:57 AM
Nari

ये जूस पीते ही आंत के कोने-कोने से निकल जाएगी गंदगी, आज ही Diet में कर लें शामिल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 May, 2023 01:18 PM
ये जूस पीते ही आंत के कोने-कोने से निकल जाएगी गंदगी, आज ही Diet में कर लें शामिल

हरी सब्जियों का सेवन करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। हरी सब्जियों में कुछ ऐसी सब्जियां भी है जिनके सेवन से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा फायदे मिलते हैं उनमें से लौकी भी एक है। जिसे हम अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ हो सकती है। इससे पेट भी साफ हो सकता है तो चलिए जानते है इसके फायदे के बारे में।

PunjabKesari

 

यूरिन इन्फेक्शन में फायदेमंद

अगर आपको यूरीन डिस्चार्ज करने के दौरान जलन या दर्द महसूस की शिकायत हे तो आपके लिए लौकी का रस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर जलन और दर्द की प्रॉब्लम होने लगती है। लौकी का रस इस अम्लीयता को कम करता है जिससे जलन और दर्द में आराम मिलता है।

PunjabKesari

शरीर की अंदरूनी गंदगी होगी साफ

खाली पेट एक गिलास लौकी का रस पीने से ताजगी और एनर्जी मिलती है। लौकी के जूस में 98 फीसदी पानी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और अंदरूनी गंदगी भी साफ होती है।

PunjabKesari

एनर्जी भी बढ़ेगी

सुबह वर्कआउट करते समय लौकी का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर न सिर्फ ग्लाइकोजीन स्तर को बनाए रखने में मददगार है बल्कि ये कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा करते हैं। इतना ही नहीं ये मांसपेशियों की क्षमता भी बढ़ाता है।

PunjabKesari

तनाव और डिप्रेशन को करें दूर

इस जूस में चोलिन की अधिक ज्यादा होती है ये एक न्यूरोट्रांसमिटर है जो दिमाग के सेल्स को उचित काम में मदद करता है। जिसके चलते हमे कोई दिमागी बीमारी नहीं होती।

PunjabKesari

गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद

यह जूस गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से गर्भाशय मजबूत और गर्वस्त्राव की परेशानी को दूर होती है।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

Related News