18 APRTHURSDAY2024 9:30:30 PM
Nari

बिपाशा ने बताया प्याज को बालों की हर समस्या का इलाज, देखें वीडियो

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Sep, 2020 06:51 PM
बिपाशा ने बताया प्याज को बालों की हर समस्या का इलाज, देखें वीडियो

बिपाशा बसु एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ अपनी फिटनेस से भी अपने फैंस को बेहद पसंद आती है। सोशल मीडिया में एक्टिव रहने से ये आएदिन कोई न कोई वीडियो शेयर करती रहती है। ऐसे में इस बार उन्होंने अपने सुंदर, घने व लंबे बालों का सीक्रेट बताते हुए इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई है। अगर आप बिपाशा की तरह अपने बालों को खूबसूरत, घने, लंबे व मुलायम बनाने चाहती है तो चलिए बताते हैं उनका यह ब्यूटी सीक्रेट...

बिपाशा अपने बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए किसी ब्यूटी प्रॉडक्ट को नहीं बल्कि नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करती है। वह अपने बालों को पोषित करने के लिए प्याज का रस लगाती है। तो चलिए जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका...

सामग्री व विधि

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2 लाल प्याज की जरूरत है। इसके लिए प्याज को काट कर मिक्सी में पीस लें। फिर इसे छन्नी की मदद के छान इसका रस निकाल लें। तैयार प्याज के रस को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाकर शॉवर कैप पहन लें। करीब एक घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

 

इस होममेड हेयर मास्क को बनाने व लगाने के साथ बिपाशा ने कैप्शन में इसे लगाने के फायदों के साथ में भी बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि, वे इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाती है। इससे बालों का झड़ना बंद हो, नए बाल आने और तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, आप इस हेयर मास्क में वर्जिन कोकोनट ऑयल, लैवेंडर ऑयल या नींबू का रस मिलाकर भी बालों पर लगा सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं प्याज के रस को बालों पर लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

प्याज में विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल, सल्फर आदि गुण होते हैं। इससे तैयार रस को बालों पर लगाने से बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। बाल लंबे, घने व मजबूत होते हैं। साथ ही उम्र से बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा स्कैल्प इंफैक्शन और डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है।

nari,PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

- कई लोगों को प्याज के रस से एलर्जी होती है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार थोड़ा सा स्किन पर लगाकर चैक कर लें।
- आप इसमें एलोवेरा जेल, नारियल, जैतून का तेल और शहद को भी मिक्स कर सकते हैं। 
 

Related News