25 APRTHURSDAY2024 6:31:26 AM
Nari

मुंबई के इन Beaches में लें खूबसूरत नजारे व पिकनिक मनाने का मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Feb, 2021 04:42 PM
मुंबई के इन Beaches में लें खूबसूरत नजारे व पिकनिक मनाने का मजा

समुद्र के किनारे घूमकर प्राकृतिक नजारों व डूबते सूरज देखते हुए घूमने का अलग ही मजा है। ऐसे में बीच का ख्याल आते ही सब के मन में गोवा का नाम आता है। मगर कहीं अगर आप मुंबई या इसके आसपास रहते हैं तो यहां पर अलग-अलग के बीच पर भी जा सकते हैं। आप मुंबई में ही सुकून व शांति से भरे बीच आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर आप फैमिली व फ्रेंड्स के साथ 1 दिन की पिकनिक भी एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइए आज हम मुंबई के बेहतरीन बीच के बारे में जानते हैं।

गोरई बीच

अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो इसके लिए गोरई बीच का प्लान बनाएं। यह मुंबई से करीब 21 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप शांति से अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरे पल बीता सकते हैं। खासतौर पर शाम से समय पर इस बीच का नजारा देखने लायक होता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

मनोरी बीच

मनोरी बीच मुंबई से 36 कि.मी. की दूरी पर है। चारों ओर से काजू के पेड़ों से भरा यह बीच 'मिनी गोवा' के नाम से फेमस है। यहां पर आप प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के साथ समुद्र के किनारे रेत पर पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। इसके पास अलग-अलग रिजॉट्स होने से आप स्पेशल सी-फूड का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप फैमिली के साथ पिकनिक मनाने व बोट में भी घूमने का आनंद मना सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

मारवे बीच

मुंबई का मारवे बीच नाइट पार्टीज के लिए मशहूर है। इसके अलावा शांति व सुकून भरी जिंदगी की तलाश करने वाले लोगों के घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां पर खासतौर पर लोग फैमिली के साथ पिकनिक एन्जॉय करने आते हैं। इस बीच को मानसून के दिनों में स्वीमिंग करने के लिए भी सेव माना जाता है। इसलिए भारी मात्रा में लोग मारवे बीच में घूमने आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अलीबाग बीच 

एडवेंचर पसंद लोगों के लिए अलीबाग बीच बेस्ट रहेगा। यहां पर रेत पर सुकून से घूमने के साथ वीकेंड मनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप कुलाबा फोर्ट में फेरी की सवारी, काइट सर्फिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं।   

PunjabKesari

PunjabKesari

वसई बीच 

वसई बीच मुंबई से 68 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। आप समुद्र की लहरों के पास सफेद रेत पर घूमने का आनंद मना सकते हैं। इसके अलावा शहर से दूर शांति से पिकनिक मनाने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। वसई बीच में घूमने के अलावा आप वसई किला, हेदवडे महालक्ष्मी मंदिर, वसई के पुराने बंदरगाह घर आदि जगहों को देखने का भी मजा ले सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News