08 MAYWEDNESDAY2024 11:01:53 PM
Nari

अनामिका खन्ना के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी टीना अंबानी की बहू

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Feb, 2022 02:08 PM
अनामिका खन्ना के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी टीना अंबानी की बहू

देश के सबसे अमीर खानदान यानी कि अंबानी परिवार ने अपनी नई बहू का स्वागत किया है। अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

बात करें अगर लुक की तो कृशा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। कृशा ने  डायमंड और एमराल्ड हैवी ज्वैलरी, मांग टीका, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर कलीरों के साथ अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं जय अनमोल अंबानी सफेद कलर की शेरवानी में हैंडसम दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बेटे की शादी में मां टीना अंबानी भी बेहद खूबसूरत नजर आई। टीना ने इस मौके पर लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

भतीजे की शादी में पहुंची नीता अंबानी ने डिजाइनर Abu Jani Sandeep Khosla का डिजाइन किया पिंक कलर का लहंगा पहना तो वहीं बेटी ईशा अंबानी बेबी पिंक लहंगे में नजर आई।

 

 

शादी में अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली भी डिजाइनर Abu Jani Sandeep Khosla के आउटफिट में नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इससे पहले कृशा शाह की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की गई। इस दौरान कृशा शाह गुलाबी रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। कृशा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।

 

PunjabKesari

Related News