24 APRWEDNESDAY2024 11:48:42 AM
Nari

लॉकडाउन में बढ़े Extra Marital Affair के मामले, डेटिंग एप के जरिए दिल लगा रही महिलाएं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Dec, 2020 03:00 PM
लॉकडाउन में बढ़े Extra Marital Affair के मामले, डेटिंग एप के जरिए दिल लगा रही महिलाएं

आजकल के दौर में कोई भी इंसान ऐसा नहीं हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल न करता हो। आज के समय में खरीदारी से लेकर दोस्तों के साथ बात करने के लिए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। देखा जाए तो आजकल बहुत सारी डेटिंग एप्स भी आ गई हैं यानि आप ऑनलाइन किसी से भी बातें कर सकते हैं। बिना किसी को जाने या देखे सिर्फ उसकी ऑनलाइन प्रोफाइल को देखकर ही उससे बात करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि लाॅकडाउन में लोगों ने एक-दूसरे को जानने के लिए ऑनलाइन डेटिंग एप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। 

PunjabKesari

ग्लीडन ने बताया कि लाॅकडाउन में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा दिया गया है। इस तरह के ऐप को भारत के लोगों का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े ग्लीडेन ऐप के बारे में...

ग्लीडेन एप

यह डेटिंग एप होने के साथ-साथ शादीशुदा लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी आधारित है। साल 2009 में इस डेटिंग ऐप को फ्रांस में लाॅन्च किया गया था। लेकिन भारत में इस ऐप की शुरूआत साल 2017 में हुई थी। वैसे तो इस ऐप के सबसे ज्यादा यूजर्स यूरोपीय संघ के हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत से इस बार सबसे ज्यादा यूजर्स इस ऐप के साथ जुड़े। 

PunjabKesari

यहां हुआ सबसे ज्यादा इस्तेमाल

रिसर्च के मुताबिक इस साल मार्च तक बैंग्लोरवासी ने इस ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। वहीं दिल्ली में 15.4 प्रतिशत तो मुंबई में 15.6 प्रतिशत लोगों ने लाॅकडाउन के दौरान इस ऐप का काफी इस्तेमाल किया है।

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या अधिक

ग्लीडन एप पर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या अधिक है। भारत के लोग इस ऐप पर तीन घंटे से भी ज्यादा का समय बिताते हैं जो यूरोप के लोगों की तुलना में सबसे अधिक है।

PunjabKesari

महिलाओं का ग्रुप चला रहा ऐप 

ग्लीडेन ऐप को महिलाओं का एक ग्रुप चलाता है। इसी वजह से यह ऐप किसी भी देश की महिला यूजर के लिए पूरी तरह से फ्री है। मगर पुरुषों को इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए  750 रुपये से 9,500 रुपये तक देने पड़ते हैं। भारतीय पुरुषों का इस ऐप के तरफ रूझान काफी बढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 34 से 49 वर्ष के लोगों को इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत पसंद है।

Related News