08 MAYWEDNESDAY2024 3:08:28 PM
Nari

इम्यूनिटी बढ़ाएगा Avocado Salad, नोट कर लें रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jun, 2021 10:20 AM
इम्यूनिटी बढ़ाएगा Avocado Salad, नोट कर लें रेसिपी

एवोकाडो सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपर एवोकाडो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास एवोकाडो सलाद की रेसिपी लेकर आए है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

एवोकाडो- 1 (कटा हुआ) 

खीरा- 1 (कटा हुआ)

प्याज- 1 (कटा हुआ)

टमाटर-1 (कटा हुआ) 

हरी मिर्च- 1 (कटी हुई) (ऑप्शनल)

धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)

PunjabKesari

ड्रेसिंग के लिए

दही- 4 बड़ा चम्मच 

काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच 

भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वाद अनुसार

PunjabKesari

विधि

- एक बाउल में ड्रेसिंग की सामग्री मिलाएं।

- अब दूसरे बाउल में एवोकाडो और बाकी की सामग्री मिलाएं।

- फिर दोनों को एक साथ मिक्स करें।

- तैयार एवोकाडो सैलेड को सर्विंग बाउल में निकाल कर खाने का मजा लें।

Related News