03 MAYFRIDAY2024 5:26:11 AM
Nari

Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे तिल से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू तरीके

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 May, 2021 11:01 AM
Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे तिल से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू तरीके

चेहरे पर पड़े तिल को ब्यूटी स्पॉट यानी सुंदरता का प्रतीक कहा जाता है। मगर यह जरूरत से ज्यादा हो तो खूूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। ये तिल आकार में बड़े-छोटे हो सकते हैं। अक्सर कई तिल तो समय के साथ खुद की साफ हो जाते हैं। मगर कई हटने का नाम ही नहीं लेते हैं। ऐसे में अगर आप पर अपने चेहरे पर तिल को हटाना चाहती है तो इसके लिए कुछ आसान से देसी नुस्खे ट्राई कर सकती है। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

PunjabKesari

एप्पल साइडर विनेगर

आप तिल हटाने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद मैलिक और टेटरिक एसिड तिल को सूखा देता है। ऐसे में वह कुछ समय बाद अपने आप झड़ जाते हैं। इसके लिए सिरके को रूई में डुबोकर तिल पर लगाएं। फिर इसके ऊपर रातभर बैंडेज लगाएं। अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें। लगातार कुछ दिनों इस उपाय को करने से फायदा मिलेगा।

लहसुन

तिल हटाने के लिए लहसुन भी कारगर माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से तिल हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए लहसुन और लौंग को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे तिल पर लगाएं। पेस्ट के हल्का सूखने पर इसपर बैंडेज लगाकर रातभर छोड़ दें। लगातार कुछ इसे लगाने से तिल जल्दी ही साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे चेहरे व शरीर पर पड़े तिल हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1 बड़े चम्मच में कैस्टर ऑयल और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट ऐ। फिर इस पेस्ट को तिल पर रातभर लगाएं। अगली सुबह पानी से इसे साफ कर लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह स्किन संबंधी समस्याएं दूर करने में मदद करती है। ऐसे में आप तिल हटाने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तिल को साफ करें। फिर उसपर एलोवेरा जेल लगाकर करीब 2 घंटे के लिए बैंडेज लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे साफ करें।

PunjabKesari

प्याज

तिल हटाने के लिए प्याज भी फायदेमंद होता है। इसका रस कुछ दिनों तक तिल पर लगाने से फायदा मिलता है। इसके लिए प्याज के रस को रूई में डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे करीब 2 घंटे लगा रहने दें। बाद में पानी से इसे साफ कर लें। कुछ दिन लगातार इसे लगाने से लाभ होगा।
 
 

Related News