
नारी डेस्क : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
चांदी के दाम में भी आई गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी का भाव गिरकर 1,56,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दोनों कीमती धातुओं के दामों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो लंबे समय से खरीदारी की योजना बना रहे थे।

आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव?
24 कैरेट सोना: 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,18,580 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 1,56,300 रुपये प्रति किलोग्राम
सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है। ऐसे में गहने या चांदी के सामान खरीदने से पहले अपने स्थानीय सराफा बाजार में ताजा भाव जरूर पता कर लें। आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
नोट: ये भाव जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर हैं।