
नारी डेस्क: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक शादी का जश्न उस समय दुखद हो गया जब एक 51 वर्षीय व्यक्ति का अपनी बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले निधन हो गया। पिता बेटी की शादी में खुशी से डांस कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी डांस था। हालांकि भाइयों ने दुल्हन को नहीं बताया कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे, बेटी की विदाई के बाद ही पिता की अर्थी उठाई गई।
यह भी पढ़ें: गले में गिल्टी या गांठ हो रही है महसूस, इग्नोर करने की बजाय इसकी जल्द करवा लो जांच
कथित तौर पर 20 नवंबर की देर रात बिंदोरी समारोह के दौरान रिश्तेदारों के साथ डांस करते समय शंकरलाल मेघवाल को सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेघवाल अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते थे और उनके तीन बच्चे थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी 21 नवंबर को होने वाली थी। 20 नवंबर की रात को बारात के दौरान वह उत्साह से नाच रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: सेफ नहीं है दिल्ली का मेट्रो-बस स्टॉप, 10 में से नौ महिलाएं डरती हैं वहां जाने से: New Study
चूंकि शादी अगली दोपहर को होनी थी, लेकिन परिवार ने समय से पहले रस्में पूरी करने का फैसला लिया। कथित तौर पर परिवार ने मेघवाल की मृत्यु के बाद उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया। उनके बेटे ने अपनी मां और बहन को बताया कि उनके पिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह बोलने में असमर्थ हैं। शादी की रस्में पूरी होने और प्रियंका की डोली विदा होने के बाद परिवार ने 21 नवंबर को मेघवाल का अंतिम संस्कार किया।