25 APRTHURSDAY2024 12:50:35 AM
Nari

डिलीवरी के बाद पहली डाइट में क्या खाना सही? जानिए पूरी डीटेल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Dec, 2020 12:47 PM
डिलीवरी के बाद पहली डाइट में क्या खाना सही? जानिए पूरी डीटेल

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ताकि मां को सही पोषण मिले। साथ ही बच्चे का शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो सके। मगर डिलीवरी के बाद भी महिला को अपने पहले मील का खास ख्याल रखना चाहिए। असल में, लेबर पेन कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक हो सकती है। ऐसे में इस परिस्थिति में अच्छे से खाना नहीं खाया जाता है। इसलिए डिलीवरी के बाद मां को अपनी डाइट कुछ खास चीजों को शामिल करने की जरूरत है ताकि बेहतर तरीके से पोषण मिल सके। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 6 फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं, जिसे महिलाओं को अपनी पहली डाइट में शामिल करना चाहिए...

खजूर

कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन, फाइबर आदि प्रचूर मात्रा में होते हैं। इससे डिलीवरी के दौरान खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 

PunjabKesari

चिकन या वेजिटेबल सूप

बच्चे के जन्म के दौरान शरीर से भारी मात्रा में लिक्विड निकलता है। इसके कारण पानी की कमी होने लगती है। साथ ही हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होने से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए चिकन या वेजिटेबल सूप पीना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ लिक्विड की कमी पूरी होती है। बॉडी पेन से आराम मिलने के साथ शरीर का बेहतर तरीके से विकास होता है। 

ओट्स और फल

डिलीवरी के बाद कब्ज की शिकायत होना आम है। इसके अलावा यूरिन भी ठीक से ना आने की समस्या होती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर ओट्स और फलों का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की अच्छे से सफाई होने के साथ कब्ज, एसिडिटी आदि पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। 

PunjabKesari

नमक वाले बिस्किट

प्रेगनेंसी के दौरान दवाइयों का सेवन करने से मुंह का स्वाद कसेला होने लगता है। ऐसे में इसमें सुधार करने के लिए नमक वाले बिस्किट खाना बेस्ट रहेगा। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट कमजोरी, सुस्ती व थकान कम करके शरीर में एनर्जी भरता है। साथ ही नमक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने में मदद करता है। 

सेब

कई दिनों तक अस्पताल में रहने व दवाइयों का सेवन करने से मुंह में बदबू आने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए सेब का सेब कर सकते हैं। इससे मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा मिलने के साथ भूख शांत करने में भी मदद मिलेगी। पेट स्वस्थ होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होगा। 

PunjabKesari

अंडे

बच्चे के जन्म के समय महिला को असहनीय दर्द होने के साथ बहुत ही एनर्जी लगती है। साथ ही बॉडी में टूट-फूट भी होती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 से भरपूर अंडे का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 

Related News