24 APRWEDNESDAY2024 6:05:56 PM
Nari

क्रिस्पी और चटपटी चायनीज भेल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Feb, 2020 09:32 AM
क्रिस्पी और चटपटी चायनीज भेल

चायनीज भेल बनाने की सामग्री

नूडल्स - 100 ग्राम
गाजर -1 
शिमला मिर्च - 1 
पत्ता गोभी - 1 कप 
टोमैटो सॉस - 2 टेबलस्पून
ऑयल - 1 टेबलस्पून
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून 
हरी मिर्च - 2 
चाट मसाला - 1/2 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
ऑयल- फ्राई करने के लिए

Image result for chinese noodles bhel pic",nari

चायनीज भेल बनाने की विधि

- सबसे पहले नूडल्स को उबालने के लिए एक बड़े और गहरे बर्तन में पानी गर्म करें।
- इसमें  1/2 टेबलस्पून नमक और 1 टेबलस्पून ऑयल डालें।
- जब पानी उबलने लग जाए तो उसमें नूडल्स डालें और 10 मिनट तक उबालने दें।
- निश्चित समय के बाद नूडल्स को  एक छलनी से छान कर अलग कर लें।
- एक बाउल में गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी को लंबाई में काट लें।
- अब एक कटोरी में हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट कर अलग रख दें।
- एक कढ़ाई में तेज आंच पर तेल गर्म करें।
-  इसमें नूडल्स डाल कर हल्का भूरा होने तक फ्राई कर लें।
- अब एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें। गैस की फ्लेम  तेज रखें।
- इसमें सारी कटी हुए सब्जियां और नमक डालकर लगातार चलाते हुए  क्रिस्पी होने तक पकाएं। 
- जब सब्जियां अच्छे से भून जाए तो इसमें टोमैटो केचप और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
-  अब भेल बनाने के लिए एक बड़ा बाउल लें।    
- इसमें सारी सब्जियां, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।

- तैयार है आपकी टेस्टी, क्रिस्पी और चटपटी चायनीज भेल।

Image result for chinese noodles bhel pic,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News