25 OCTSUNDAY2026 12:45:56 PM
Life Style

12वीं की छात्रा ने स्कूल में खुद को लगाई आग, एक दिन बाद था Birthday

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2026 05:35 PM
12वीं की छात्रा ने स्कूल में खुद को लगाई आग, एक दिन बाद था Birthday

नारी डेस्क:   पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में स्थित सर्वोदय बाल/बालिका विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। एक दिन यानी 25 अक्टूबर को उसका जन्मदिन है। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने छात्रा की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  छोटी- छोटी गलतियां महिलाओं को बना देती है ब्रेस्ट कैंसर का मरीज
 

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के स्कूल बैग से कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये चीजें क्या थीं। पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिनकी वजह से यह घटना हुई। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में स्थित स्कूल से पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की लगभग 18 वर्षीय छात्रा जली हुई हालत में मिली।"


यह भी पढ़ें:  ठीक नहीं है 84 साल के अमिताभ बच्चन की हेल्थ, बोले- अब मुझे है आराम की जरूरत
 

छात्रा के बैग से तीन सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें लिखा कि मैं अपनी माता पिता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में किसी लड़के का भी जिक्र है ऐसे में पुलिस प्रेम के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी पीने जाने की बात कहकर गई थी। 2-3 मिनट बाद ही चिल्लाने की आवाज आई। पानी के टैंक के पास ही पूरी तरह जली मिली। पुलिस के अनुसार किसी केमिकल डालकर सुसाइड किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती है और उसके माता-पिता गांव में रहते हैं।  पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को स्कूल बुलाया गया, ताकि घटनास्थल का मुआयना किया जा सके, परिस्थितियों को समझा जा सके और ऐसे सबूत जुटाए जा सकें जिनसे यह पता चल सके कि घटना कैसे घटी।
 

Related News