07 MAYTUESDAY2024 6:42:29 PM
Nari

बनारसी साड़ी में सजी Bipasha Basu की बेटी, सिर पर मुकुट पहन हुई मुखे भात की रस्म में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Jun, 2023 03:15 PM
बनारसी साड़ी में सजी Bipasha Basu की बेटी, सिर पर मुकुट पहन हुई मुखे भात की रस्म में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ समय बिता रही हैं। फैंस के साथ भी आए दिन वह अपनी बेटी देवी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा ने बेटी की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है जिसमें वह साड़ी पहने एक पूजा में शामिल हुई हैं। आपको बता दें कि देवी 6 महीने की हो गई है जब बच्चा 6 महीने का होता है तो उसे सॉलिड फूड दिया जाता है। बच्चे को सॉलिड फूड खाने पर बंगाली लोगों में एक रस्म की जाती है जिसे मुखे भात कहा जाता है। मुखे भात को राइस सेरेमनी भी कहते हैं। इस सेरेमनी की वीडियो खुद बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

देवी के लिए रखी गई शानदारी पार्टी 

बिपाशा और करण दोनों ने अपनी बेटी देवी के मुखे भात की रस्म के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी। इस दौरान कपल ने अपनी बेटी के लिए पूरे बंगाली रीति-रिवाज फॉलो किए। रस्म के लिए देवी ने एथनिक ड्रेस ही पहनी थी। जहां बिपाशा लाल और व्हाइट सूट में नजर आई वहीं उनकी बेटी ने बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थी। इस दौरान उनके खाने के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें भी रस्म में रखी गई थी और यह देखा जा रहा था कि वह क्या-क्या चुनती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

फैंस ने बरसाया प्यार 

जैसे ही एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है फैंस उनकी बेटी देवी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'समृद्ध बंगाली रीति-रिवाज और परंपरा को साझा करने औ लोगों को बंगाल की समृद्ध संस्कृति से लोगों को अवगत करवाने के लिए धन्यवाद, इससे अच्छा बंगाल का कोई बेहतर प्रतिनिधि हो ही नहीं सकता। इस शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'ये 6 महीने की हो गई, सच में समय पंख लगाकर उड़ता है।' 

PunjabKesari

एक यूजर ने कहा कि - 'बहुत बधाई हो बिपाशा लेकिन इसे पैर में सोने की पायल मत पहनाओ।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'सच में छोटी देवी मां लग रही है। भगवान इसे आशीर्वाद दे।'

PunjabKesari

देवी को मिला एक डाक नाम 

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी थी कि उनकी बेटी को डाक नाम मिल गया है। इस वीडियो में बिपाशा ब्लैक टॉप, बालों में बन बनाकर और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था वहीं देवी ने बीज आउटफिट और सिर पर हेयरबैण्ड लगाया था। इस वीडियो में देवी अपनी मां के साथ खेलती नजर आ रही थी। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन दिया कि - 'देवी का डाक नाम मिष्टी है जो उसकी अपनी मूमू ने रखा है इसे यह नाम एकदम सूट भी करता है। बॉन्ग गर्ल को मिल गया डाक नाम।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


 

Related News