27 APRSATURDAY2024 5:45:06 AM
Nari

Anant Radhika Pre Wedding: दूसरे दिन जामनगर में छाई बी-टाउन हसीनाएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Mar, 2024 10:17 AM
Anant Radhika Pre Wedding: दूसरे दिन जामनगर में छाई बी-टाउन हसीनाएं

अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल चल रहा है। परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी 12 जुलाई को है लेकिन गुजरात के जामनगर में इन दिनों दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिन तक चल रहे हैं जिसमें पहले दिन कई सारी बी-टाउन हस्तियां शामिल हुई। दूसरे दिन भी कई सारे बी-टाउन सेलेब्स का लुक चर्चा में रहा। तो चलिए देखते हैं कौन सा बी-टाउन स्टार क्या पहनकर पहुंचा। 

सबसे पहले बात करते हैं दीपवीर की। दीपिका ने गोल्डन कलर का लहंगा और सिंपल फुल स्लीव ब्लाउज पहना। टिश्यू लहंगे के साथ दीपिका ने हैवी ज्वेलरी और कानों में  ईयरिग्सक कैरी किए। बालों में बन, डॉर्क मेकअप में दीपिका बेहद प्यारी नजर आई। वहीं रणवीर सिंह ब्लैक कलर की कुर्ते और पजामे में नजर आए।

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर पर्पल कलर की सीक्वेन वर्क साड़ी में दिखी। गले में सिल्वर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बाल में दिखी। वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के प्रिंटेड कुर्ता पजामा में दिखे। वीर पहाड़िया कुर्ते पजामा में दिखे।

PunjabKesari

रानी मुखर्जी रेड कलर की प्लेन साड़ी में दिखी। बालों को खुला छोड़ गले में नेकलेस पहन वह भी बाकी बी-टाउन दीवाज को टक्कर देती हुई नजर आई। 

PunjabKesari

शाहरुख की लाडली सुहाना खान और अमिताभ की नातिन नव्या नंदा एक साथ पोज देती हुई दिखी। सुहाना खान यहां नेवी ब्लू कलर की साड़ी, सिंपल नेकलेस और ओपन हेयर्स में दिखी वहीं नव्या ब्लैक ब्लाउज और गोल्डन कलर के लहंगे में प्यारी लगी।

PunjabKesari

करीना कपूर खान सिल्वर कलर की सीक्वेन साड़ी में दिखी। कानों में हैवी सिल्वर ईयररिंग्स पहने बेबो भी बहुत प्यारी नजर लगी। वहीं सैफ अली खान और बेटे तैमूर ब्लैक कलर के कोट और व्हाइट पजामा में दिखे।

PunjabKesari

करिश्मा कपूर व्हाइट कलर की प्लेन साड़ी में दिखी। साड़ी के साथ करिश्मा ने व्हाइट कोट पहना। हैवी माथा पट्टी, कानों में झूमके के साथ करिश्मा ने अपना लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari

सोनाली बेंद्रे ब्लैक साड़ी में दिखी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ब्लाउज पहना और इसके साथ ऊपर से केप स्टाइल ब्लैक गोल्डन ब्लाउज कैरी किया। गले में नेकलेस और बालों में हाई बन बनाए सोनाली बेहद गॉर्जियस दिखी। 

PunjabKesari

जेनेलिया डिसूजा व्हाइट कलर के चिकनकारी लहंगे में नजर आई। इसके साथ उन्होंने नेट की व्हाइट कैप कैरी की। गले में नेकलेस, बालों को खुला जेनेलिया भी बेहद प्यारी नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Related News