20 APRSATURDAY2024 1:20:22 PM
Nari

अथिया शेट्टी का Bridal Look था परफेक्ट, 416 दिन और 10, 000 घंटे में तैयार हुआ लहंगा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jan, 2023 04:45 PM

फाइनली कल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंध ही गए। परिवारवालों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। कल शाम न्यूली मैरिड कपल ने मीडिया के सामने आकर पोज दिए। दुल्हा-दुल्हन के रूप में दोनों बेहद ही स्टनिंग लग रहे थे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना। ब्राइडल मेकअप हो या फिर हेयरस्टाइल सबकुछ एकदम परफेक्ट था। अथिया ने जो लहंगा पहना उसे तैयार करने में 10, 000 घंटे लगे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

416 दिन में तैयार हुआ था अथिया का ब्राइडल आउटफिट

अथिया ने पेस्टल पिंक लहंगा पहना, जिसपर  चिकनकारी वर्क किया गया था। लहंगा सिल्क का था और उसका दुपट्टा सिल्क ऑर्गेंजा से बना था। सुनील शेट्टी की बेटी ने जो अपने खास दिन के लिए लहंगा चुना था वो हैंडमेड था और इसे बनाने में 10,000 घंटे का समय लगा यानि की 416 दिन में यह आउटफिट तैयार हुआ। डिजाइनर अनामिका के मुताबिक, अथिया अपने आउटफिट में बिल्कुल कंफर्टेबल रहना चाहती थी इसलिए इस पर कैनकैन भी नहीं लगा था। लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव डीप नेकलाइन मैचिंग क्रॉप चोली पहनी। ब्लाउज पर जरदोजी और जाल वर्क नजर आ रहा था। अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया था।

PunjabKesari

मेकअप और हेयर स्टाइल सबकुछ था एकदम परफेक्ट

ज्वेलरी में केएल राहुल की दुल्हन ने पोल्की नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, स्टेटमेंट मांग-टीका, कड़ा सेट और इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई थी। आउटफिट के साथ उन्होंने मेकअप लाइट और मिनिमम रखा लेकिन फिर भी वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो अथिया ने बालों को मिडिल पार्ट करते हुए लो बन में ट्राई किया था। उनके जूड़े पर दुपट्टा सेट किया गया था। ऑल-ओवर अथिया ब्राइडल लुक में बहुत ही प्यारी लग रही थी। वही जब नई नवेली दुल्हन अथिया ने पति केएल राहुल के साथ मीडिया के सामने पोज दिए तो वो अपनी इंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र फ्लॉट करती दिखी। इस दौरान दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते भी दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

केएल राहुल ने अपनी दुल्हन से की मैचिंग

वही दूल्हे मियां के एल राहुल ने अपनी दुल्हन से मैचिंग करते हुए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। उनके आइवरी कुर्ते पर बारीक एंब्रॉयडरी की गई थी। कुर्ते के साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट पहनी और साथ ही मैचिंग स्टोल कैरी किया था। एमराल्ड नेकपीस के साथ केएल राहुल ने अपनी लुक कंप्लीट की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने पहनी लुंगी

केएल राहुल और अथिया की शादी को एक्टर सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर कंफर्म किया था। इस दौरान वो ट्रेडीशनल साउथ ड्रेस कुर्ता और लुंगी पहने दिखाई दिए थे। वही सुनील शेट्टी के बेटे व एक्टर अहान शेट्टी व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए।

Related News