26 APRFRIDAY2024 8:21:00 AM
Nari

Makeup Tips: रोज काजल लगाने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट, इन बातों का रखें ध्यान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Jan, 2022 12:06 PM
Makeup Tips: रोज काजल लगाने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट, इन बातों का रखें ध्यान

काजल महिलाओं की लुक को बहुत खास बनाता है। अगर मेकअप ना भी किया तो सिर्फ काजल से ही चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। कुछ महिलाएं तो डेली रूटीन में काजल अप्लाई करना पसंद करती हैं लेकिन इससे आंखों को नुकसान भी पहुंच सकता है। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले काजल में कुछ ऐसे कैमिकल्स होते हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में काजल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं काजल लगाने का सही तरीका....

काजल से होने वाले नुकसान

. मार्केट में मिलने वाले काजल में पारा लेड और पैराबेंस जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंंचा सकता है। इससे आईज इंफेक्शन, कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है।
. लंबे समय तक काजल लगाने से आंखों में एलर्जी, कॉर्नियल अल्सर और डाई आईज की समस्या झेलनी पड़ सकती है।
. कुछ काजल में ऐसे हार्ड कैमिकल्स होते हैं, जिससे आंखों के अंदर सूजन हो सकती है। इसे मेडिकल भाषा में यूवाइटिस कहा जाता है।

PunjabKesari

काजल लगाना है पसंद तो ध्यान में रखें ये बातें

. रात को सोने से पहले आंखों को अच्छी तरह साफ कर लें।
. काजल की एक्सपायरी डेट का ध्यान रखें।
. अपना काजल किसी से शेयर ना करें।
. आंखों में किसी तरह की इंफेक्शन हो तो काजल ना लगाएं।
. काजल को हमेशा अंदर से बाहर की ओर लगाएं।
. काजल लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसे वॉटर लाइन पर ही लगाएं।

आप चाहे तो मार्केट की बजाए घर पर ही स्मज फ्री काजल बनाकर आंखों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं...

इसके लिए आपको चाहिए - 

- शुद्ध घी या तिल का तेल
- चांदी (या कोई धातु), दीपक
- मोटी रूई की बाती
- कंटेनर

बनाने का तरीका

. दीपक में एक चम्मच घी या तेल डालकर जलाएं। अब बत्ती को दीपक में रखेकर जला दें।
. दीपक के ऊपर तांबे की प्लेट रखें और रात भर जलने दें।
. तांबे की प्लेट के ऊपर एक गाढ़ा काला अवशेष बनेगा। इसके ऊपर थोड़ा-सा तेल या घी डालेकर कम से कम 1 मिनट तक रगड़ें।
.इसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर कम से कम 2-4 घंटे के लिए रेफ्रिजरेट में रख दें।
. अब ब्रश की मदद से काजल को अप्लाई करें।

PunjabKesari

Related News