04 MAYSATURDAY2024 11:41:44 AM
Nari

कितना भी मोटा चश्मा हो 40 दिनों में उतर जाएगा आजमाएं ये नुस्खा

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Nov, 2023 03:38 PM
कितना भी मोटा चश्मा हो 40 दिनों में उतर जाएगा आजमाएं ये नुस्खा

बदलते लाइफस्टाइल के कारण कई लोग चश्मा पहनने पर मजबूर हो गए हैं। पहले यह समस्या सिर्फ यहां बुजुर्गों में थी वहीं अब छोटी उम्र में लोग इसे पहनने पर मजबूर हो गए हैं। कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने वाले लोग ज्यादातर इस समस्या से जूझ रहे हैं। आंखे कमजोर होने पर आपकी आंखों में मौजूद पुतली को आकार बदलने में कठिनाई होती है। ऐसे में चश्मा लगाना आपके लिए थोड़ा मददगार साबित होता है आपकी परेशानी हल करते हुए आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आपकी आंखों पर लगा चश्मा उतर जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में...

बादाम, मिश्री और सौंफ 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम, मिश्री और सौंफ इन तीनों चीजों को पीसकर एक डिब्बे में भरकर रख दें। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर डालकर इसे पिएं। पाउडर का सेवन 40 दिनों तक करने से आपको खुद ही असर दिखने लगेगा।

आंवला 

आंखों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। पोषक तत्वों और विटामिन-सी से भरपूर आंवला आपके लिए फायदेमंद है। आंवले का सेवन आप कई तरह से किया जाता है आप चाहें तो कच्चा आंवला, आंवले का मुरब्बा, आंवले का जूस, आंवला की कैंडी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी आंखों को भी आंवला के पानी से धो सकते हैं। 

PunjabKesari

अखरोट का तेल 

यह तेल सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। अपनी आंखों की मालिश इस तेल के साथ करें इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट के तेल में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो रोशनी तेज करने में मदद करते हैं। यदि आप चश्मा उतारना चाहते हैं तो इस तेल के साथ आंखों की मालिश करें। 

तांबे के बर्तन में पिएं पानी

तांबे के बर्तन में पानी पीना पुराने समय से ही बेहद लाभकारी माना जाता है। इस बर्तन में पानी पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। तांबे में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में पानी पीने से आपके चश्मे से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए रात में ही तांबे के लोटे या जग में पानी रख दें और सुबह उठकर बर्तन का सारा पानी पी लें। 

PunjabKesari

पैर के तलवों पर मालिश करें 

व्यायाम हर समस्या से उभरने का एक कारगार तरीका माना जाता है। अपनी आंखों को समय-समय पर झपकते रहें। 2-3 घंटे लगातार काम करने के बाद अपनी आंखों कुछ समय के लिए बंद कर लें। पैर के अंगूठे को आंखो का केंद्र बनाकर उसपर फोकस करें। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी की पावर बढ़ेगी। इसके अलावा पैरों के तलवों पर रात को सरसों के तेल के साथ मालिश करके सोएं। इससे आपकी आंखों का स्ट्रेस दूर होगा।

हरी घास पर चलना 

हरी घास पर चलने से आप से आपके चश्मे का नंबर कम नहीं बल्कि चश्मा ही उतर जाएगा। ओस से भीगी हुई घास पर सुबह नंगे पैर चलें। आपकी आंखों की रोशनी तेज गति से बढ़ेगी। यह नुस्खा आंखों के अलावा मधुमेह के रोगियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

PunjabKesari
 

Related News