30 SEPWEDNESDAY2026 4:00:21 AM
Life Style

प्रेमानंद जी के 25 वर्षीय शिष्य ने दी अपनी जान, गुरु कृपा कुंज आश्रम में मची अफरा- तफरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Sep, 2026 02:29 PM
प्रेमानंद जी के 25 वर्षीय शिष्य ने दी अपनी जान, गुरु कृपा कुंज आश्रम में मची अफरा- तफरी

नारी डेस्क: प्रेमानंद महाराज जी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात उनके शिष्य की चौथे फ्लोर से गिरकर जान चली गई उनकी पहचान जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।  
 

यह भी पढ़ें:  आम बीमारियों जैसे होते है ब्लड कैंसर के लक्षण, हमेशा पेट खराब रहना भी चिंता की बात  
 

बताया जा रहा है कि रसिक दुलारी शरण  गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल पर बने कमरे में अकेले थे।  शाम के समय वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे थे, कुछ देर बैठने के बाद नीचे छलांग लगा दी, जिसके बाद आश्रम में अफरा- तफरी मच गई। गंभीर स्थिति में उन्हें  तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने जब घटनास्थल और मृतक के कमरे की बारीकी से पड़ताल की तो वहां से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद हुआ है।  
 

यह भी पढ़ें:  मां का दूध भी अब नहीं रहा Pure, Breast Milk से बच्चों में पहुंच रहा कीटनाशक!
 

मेडिकल जांच में पता चला कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट और तेजी से खून बह रहा था। आश्रम में यहां आने से पहले वह जबलपुर में बिजली मिस्त्री का काम करते थे।  सितंबर 2015 में संत प्रेमानंद महाराज से विधिवत दीक्षा ग्रहण करने के बाद उनका नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख दिया गया था। वह जून 2026 से केली कुंज से जुड़ी इसी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रह रहे थे।  इस बहुमंजिला इमारत में प्रेमानंद महाराज से जुड़े लगभग 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं। 

Related News