नारी डेस्क : भारत घूमना हर ट्रैवलर का सपना होता है, लेकिन देश में हर जगह जाना इतना आसान नहीं है। कई खूबसूरत हिल स्टेशन, द्वीप और सीमाई इलाके ऐसे हैं, जहां सिर्फ टिकट लेकर जाना संभव नहीं। इन जगहों पर जाने के लिए स्पेशल परमिट लेना जरूरी होता है। स्पेशल परमिट सुरक्षा, स्थानीय नियम और सीमाई मामलों को ध्यान में रखकर जारी किए जाते हैं। बिना परमिट यात्रा करना न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि आपकी ट्रिप का अनुभव भी प्रभावित हो सकता है।
भारत में किन जगहों पर स्पेशल परमिट जरूरी है?
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)
अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां जाने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) लेना जरूरी है। परमिट की जरूरत वाले प्रमुख स्थान: जीरो पॉइंट, मोन, बॉमनक, तवांग और मेखो। यह राज्य भारत के सीमाई इलाके में स्थित है और म्यांमार, चीन और भूटान की सीमाओं से जुड़ा है। प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी वादियां और शांत माहौल इसे ट्रैवलर्स के लिए खास बनाते हैं।

सिक्किम (Sikkim)
सिक्किम भले ही छोटा राज्य है, लेकिन सीमाई सुरक्षा के कारण यहां जाना आसान नहीं। जाने के लिए Restricted Area Permit (RAP) जरूरी है। परमिट मिलने के बाद आप युकसाम, पेलींग जैसी जगहों की हरी-भरी पहाड़ियां, बर्फ से ढके शिखर और शांत झीलें देख सकते हैं।
मिजोरम (Mizoram)
मिजोरम में यात्रा करने के लिए भी इनर लाइन परमिट (ILP) जरूरी है। यह राज्य सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और इसके साथ बांग्लादेश की सीमा लगती है। मिजोरम में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनमें वेटावंग फॉल्स, लुगलेई, साईहा, आइजोल, रेइक, चंपई और ममित शामिल हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे नेचर लवर्स के लिए आदर्श बनाते हैं।

लक्षद्वीप (Lakshadweep)
लक्षद्वीप में भी यात्रा के लिए परमिट जरूरी है। यह द्वीपसमूह भारत के सबसे सुंदर समुद्री पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की साफ-सुथरी समुद्र तटों और नीले पानी की वजह से यह हर ट्रैवलर के लिए आकर्षण का केंद्र है।
लद्दाख (Ladakh)
लद्दाख घूमना लगभग हर ट्रैवलर का सपना होता है। यहां जाने के लिए RAP (Restricted Area Permit) या अन्य स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। लद्दाख में देखने योग्य प्रमुख स्थानों में नुबर वैली, पैंगोंग लेक और चांग थांग शामिल हैं। यहाँ की ऊंची चोटियां, बर्फ से ढकी वादियां और शांत झीलें इसे हर ट्रैवलर के लिए जन्नत जैसा बनाती हैं।

जरूरी टिप्स
किसी भी सीमाई इलाके में जाने से पहले परमिट जरूर चेक करें।
परमिट के लिए ऑनलाइन या स्थानीय प्रशासन के कार्यालय से आवेदन करें।
नियमों की अनदेखी न करें, ताकि ट्रिप का अनुभव खराब न हो।