28 APRSUNDAY2024 3:08:50 PM
Nari

घर पर रखी है हैलोवीन पार्टी तो फटाफट से बनाएं Witch Finger Cookies

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Oct, 2022 12:37 PM
घर पर रखी है हैलोवीन पार्टी तो फटाफट से बनाएं Witch Finger Cookies

हैलोवीन डे की शुरुआत आज से हो चुकी है। इन दिनों लोग अपने घरों में हैलोवीन पार्टी रखकर फेस्टिवल को एन्जॉय करते हैं। भूतिया थीम के साथ घरों को सजाते हैं। इस बार अगर आप भी हैलोवीन में कुछ टेस्टी रेसिपीज बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो विच फिंगर कुकीज बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

मक्खन - 230 ग्राम
आइसिंग शुगर - 130 ग्राम
अंडे - 2 
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 2 चम्मच 
बादाम एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच 
नमक - 1 चम्मच 
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच 
मैदा - 400 ग्राम
बादाम - 1 कप 
रेड आइसिंग - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बाउल में मक्खन, आइसिंग शुगर, अंडा, वनीला एक्सट्रेक्ट, बादाम एक्सट्रेक्ट, नमक, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें। 
2. इसके बाद इसमें थोड़ा सा मैदा डालें। मैदे को भी मिश्रण में डालकर अच्छे से फेंट लें। 
3. तैयार की हुआ मिश्रण 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। 
4. तय समय के बाद मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर उसे पतली उंगली के आकार के रुप में बिस्किट के रुप में बेल लें। 
5. बिस्किट को सिरे के पास और इसके बाद प्रत्येक केंद्र से निचोड़ें। ज्यादा उंगली जैसा बनाने के लिए आप बिंदु को तेज चाकू से भी काट सकते हैं। 
6. ऐसे ही सारे मिश्रण से बिस्किट तैयार कर लें। 
7. हर बिस्किट के एक सिरे पर बादा लगाएं और फिर इसे दबाकर लंबे नाखून के रुप में लगा दें। 
8. प्रत्येक बिस्किट के सिरे से बादाम निकाल दीजिए और लाल रंग की आइसिंग करके बादाम फिर से सिरे पर लगा दें। 
9. आपकी टेस्टी विच फिंगर कुकिज बनकर तैयार है। सॉस के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News