26 APRFRIDAY2024 3:28:42 PM
Nari

आखिर क्यों किराए के Flat में शिफ्ट हुए अनुष्का विराट, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Nov, 2022 04:41 PM
आखिर क्यों किराए के Flat में शिफ्ट हुए अनुष्का विराट, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इन दिनों मुंबई के जुहू में हाई टाइड बिल्डिंग में एक फ्लैट किराए पर खरीदा है। बिल्डिंग के नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक फेसिंग बिल्डिंग है। इसके बाद लोग सोच रहे हैं कि कपल ने शायद हमेशा के लिए इसी फ्लैट में रहने वाले हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है यह न तो उनका नया घर है और न ही दूसरा घर इस बात का खुलासा खुद कपल ने किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कपल ने यह घर आखिर क्यों खरीदा हैं...

PunjabKesari

ऑफिस की तरह इस्तेमाल करेंगे फ्लैट 

एक नामी वेबसाइट की खबर के अनुसार, कपल इस फ्लैट को ऑफिस की तरह इस्तेमाल करेंगे। यह विराट और अनुष्का का ऑफिस होगा। यहां से दोनों के लिए काम करना आसान हो जाएगा क्योंकि यह फ्लैट राज महल में उनके आलीशान फ्लैट से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। ऐसा ही हाई टाइड मुंबई के जूहु इलाके में भी विराट और अनुष्का का एक दूसरा फ्लैट भी है। 

PunjabKesari

फ्लैट की इंटीरियर डिजाइनिंग का काम चल रहा है 

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने अपने कर्मचारियों को अपने कार्यालय की इंटीरियर डिजाइनिंग पर भी काम शुरु करने के लिए क दिया है क्योंकि वह जल्द ही इस पर काम करना चाहेंगे। अपार्टमेंट दो अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लैट 1650 स्क्वायर फीट है। यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। इसके अलावा नए फ्लैट का किराया करीबन 2.76 लाक रुपए का है। फ्लैट के लिए कपल ने सात लाख रुपये डिपोजिट भी कर दिया है। 

अलीबाग में भी खरीदा था विला 

कुछ दिनों पहले खबरे आई थी कि विराट और अनुष्का ने अलीबाग में एक विला भी खरीदा है। इसके अलावा विराट कोहली रेस्ट्रो बार, वन8 कम्यून की एक सीरीज के भी मालिक हैं। इसके अलावा खबरें यह भी आई थी कि विराट कोहली ने अपना रेस्टोरेंट खोलने के लिए महान और दिवगंत एक्टर किशोर कुमार को बंगले गौरी कुंज के एक हिस्से को किराए पर भी लिया था।

PunjabKesari

Related News