19 APRFRIDAY2024 8:34:21 AM
Nari

पहली तीज पर Newly Married लड़कियां ट्राई करें ये यूनिक परांदा डिजाइन

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Jul, 2022 02:14 PM
पहली तीज पर Newly Married लड़कियां ट्राई करें ये यूनिक परांदा डिजाइन

तीज का त्योहार आने वाला है। इस साल तीज 31 जुलाई को पड़ रही है। यह त्योहार नई-नवेली दुल्हनों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन लड़कियां संजने संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। यह त्योहार पंजाब में ज्यादा मनाया जाता है। चोटी में परांदा, हाथों में मेहंदी और पूरा साज-श्रृंगार करके लड़किया इस दिन खूब सजती हैं। अगर आपकी भी यह पहली तीज है और आप चोटी में परांदा लगाना चाहती हैं तो ये 6 डिजाइन्स कैरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

मिरर वर्क परांदा 

आप मिरर वर्क परांदा अपने पहले तीजों के त्योहार पर कैरी कर सकते हैं। खासकर अगर आपका ऑउटफिट मिरर वर्क है तो यह परांदा आपके लिए एकदम परफेक्ट  रहेगा। आप इस तरह का परांदा अपने पहल फंक्शन में पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

ज्यूलरी स्टाइल परांदा 

आप ज्यूलरी स्टाइल परांदा भी तीजों के त्योहार पर कैरी कर सकती हैं। यह एक यूनिक और लेटेस्ट तरह का परांदा है। इसे आप अपने  किसी भी तरह के साथ हेयरस्टाइल में कैरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

एम्बेलिश्ड परांदा 

आप सुंदर फूलों और रोज गोल्ड एम्बेलिशमेंट के कॉम्बिनेशन वाला परांदा भी पहले तीजों के त्योहार पर पहन सकती हैं। यह परांदा ब्राइट रेड सूट या फिर आप साड़ी के साथ मैच करके कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

गोटा-पट्टी परांदा 

गोटा-पट्टी का भी नई नवेली दुल्हनों का काफी शौक होता है। फूलों वाला गोटा-पट्टी परांदा आप अपने पहले फंकशन में कैरी कर सकती हैं। इस तरह के परांदे के साथ आप एक यूनिक और डिफ्रेंट लुक कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

लटकन परांदा 

आप लटकन परांदा भी अपने पहले त्योहार में कैरी कर सकती हैं। आप इस परांद के कलर अपने आउटफिट के साथ मैच करके एक डिफ्रेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके अलावा आप कॉन्ट्रास्ट के साथ भी इस तरह का लुक कैरी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

हैवी पेस्टल परांदा 

आप हैवी पेस्टल का परांदा भी अपने पहले त्योहार पर कैरी कर सकती हैं। इस परांदे को आप अपनी किसी भी तरह की हैवी और सिंपल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari
 

Related News