24 APRWEDNESDAY2024 8:47:40 AM
Nari

ऐसे बनाएं लिपस्टिक को मास्क-प्रूफ, आपके काम आएंगे ये खास टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2022 04:38 PM
ऐसे बनाएं लिपस्टिक को मास्क-प्रूफ, आपके काम आएंगे ये खास टिप्स

लिपस्टिक चेहरे का ग्लो और खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर कोरोना के नए-नए वेरिएंट आने से एक्सपर्ट द्वारा हर किसी को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही हैं। ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का सहारा ले रहे हैं। फेस मास्क कोरोना से सुरक्षित रखने में तो मदद कर रहा है, लेकिन इसे पहनने से महिलाओं को लिपस्टिक खराब होने की परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही हैं तो आज हम आपको इससे बचने के कुछ कारगर उपाय बताते हैं...

लिप बाम का इस्तेमाल करें

सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में होंठ स्मूद ना होने पर भी लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिक पाती है। इससे बचने के लिए आप लिप्स को स्मूद और मुलायम बनाए रखने के लिए लिप बाम इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप रातभर या लिपस्टिक लगाने से करीब 20 मिनट पहले लगा सकती है। इसके अलावा दिनभर पानी, जूस आदि का सेवन करते हुए होठों को हाइड्रेट रखें। ताकि इसके फटने की समस्या ना हो।

PunjabKesari

सही लिपस्टिक चुनें

आजकल मैट या शाइनी लिपस्टिक का ट्रेंड हैं। ऐसे में महिलाएं लिपस्टिक चुनने में कंफ्यूज हो जाती है। मगर लंबे समय तक होंठों पर बरकरार रखने के लिए मैट लिपस्टिक को ही चुनें। इससे ये मास्क पहनने के बाद भी आपके होंठों पर कई घंटों तक बरकरार रहेगी। इसके अलावा ग्लॉसी लिपस्टिक ज्यादा बहती हैं। ऐसे में मास्क के साथ इसे लगाने से बचें।

लिप लाइनर लगाने से होगा फायदा

आप मास्क में लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिक बनाएं रखने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती है। यह लिपस्टिक के लिए एक बॉर्डर की तरह काम करते हुए इसे बहने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा इससे आपके होंठों को सही आकार भी मिलने के साथ इनकी खूबसूरती बढ़ेगी।

PunjabKesari

लिपस्टिक पर थोड़ा पाउडर लगाएं

लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठों पर टिकाएं रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए फ्लफी ब्रश को ढीले पाउडर में डुबोकर धीरे से लिपस्टिक पर लगाएं। ब्यूटी एक्सपर्ट अनुसार लूज पाउडर लिपस्टिक के लिए लॉक की तरह काम करता हैं। ऐसे में इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

 

Related News