26 APRFRIDAY2024 5:17:33 PM
Nari

लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर तो एयरपोर्ट पर पिता को देख निकले आंसू,  लोग बोले- प्रेग्नेंट है क्या?

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 14 Jul, 2021 10:34 AM
लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर तो एयरपोर्ट पर पिता को देख निकले आंसू,  लोग बोले- प्रेग्नेंट है क्या?

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय के बाद कल लंदन से भारत लौट आई हैं। वहीं भारत लौटते ही एयरपोर्ट पर सोनम कपूर की आंखों आंसू छलक आए। दरअसल, एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देखकर सोनम रो पड़ीं। सोनम की एयरपोर्ट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं सोनम के फैंस उनको देखकर जहां खुश हैं तो वहीं उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

बतां दें कि फिल्मों और एक्टिंग से दूर सोनम कपूर लंबे वक्त से लंदन में थीं। इस बीच उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह अपने घर को मिस कर रही हैं और मुंबई आना चाहती हैं।

PunjabKesari

वहीं, मंगलवार रात वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। सोनम को रिसीव करने उनके पिता अनिल कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सोनम उन्हें देखते ही हग करने के लिए आगे बढ़ीं और इमोशनल होकर रोने लगी। 

PunjabKesari

सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक- 
लंदन से भारत लौटते समय सोनम कपूर ने लूज फिट पेप्लम स्टाइल टॉप और स्कर्ट पहन रखा था। उनको देखकर कुछ लोगों प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगाए हैं। बता दें कि सोनम जनवरी में ही इंडिया आने का प्लान बना रही थीं। हालांकि कोरोना की वजह से वह भारत नहीं आ सकीं। 

PunjabKesari

सोनम ने कहा था लंदन की आजादी पसंद है, तो यूजर्स ने किया था ट्रोल
अपने लंदन ट्रिप पर सोनम कपूर ट्रोल भी हो चुकी है, दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि उन्हें लंदन की आजादी पसंद है। उन्होंने कहा था कि वह अपना खाना खुद बनाती हैं, सफाई करती हैं और ग्रोसरी लेने भी जाती हैं। इस पर सोशल मीडिया पर  सोनम को खूब ट्रोल भी किया गया। 

Related News