24 APRWEDNESDAY2024 4:14:32 AM
Nari

गायिका ने एक नहीं बॉलीवुड के 2 बड़े स्टार पर लगाए आरोप!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 24 Apr, 2020 10:34 AM
गायिका ने एक नहीं बॉलीवुड के 2 बड़े स्टार पर लगाए आरोप!

बॉलीवुड गायिका सोना मोहपात्रा लॉकडाउन के बीच में भी अपने बयानों की वजह से चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन की ट्वीटर पर क्लास लगाई थी। अब उन्होंने सलमान खान को लेकर भी एक ब्यान दिया है। आइए आपको बताते है सोना ने कैसे इन दोनों स्टार्स पर आरोप लगाया है। 

सबसे पहले बात करते है कार्तिक आर्यन की, उन्होंने कार्तिक को ट्वीट कर लिखा 'बड़े दुख की बात है कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप कैसे अपने पीआर के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। कैसे आपके बेवकूफ डायलॉग वाले वीडियो पर 'सभी' 'सोशल मीडिया यूजर' मुझे 'भला-बुरा' बोल रहे हैं। मुझे लगा आपको अपनी मूर्खता का एहसास हो गया होगा। ' 

अभी ये ट्वीट का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आगे लिखा 'और भूखे कार्तिक आर्यन के पीआर, उनकी बहन ने जब उन्हें थप्पड़ मारा तो उसे आप सही नहीं ठहारा पाये। यह भारत है। क्या आंकड़े दिखाते हैं? यहां कितनी महिलाएं घर में पुरुषों को पिटती हैं? विपरीत लिंग? हिंसा की और अधिक उकसाने की संभावना है?''ये शख्स महिला विरोधी फिल्मों में नजर आकर यूथ आइकन बन चुका है और अब इसे अपने लॉकडाउन वीडियो में भी दिखा रहा है। घरेलू हिंसा इन दिनों बढ़ गई है और कई महिलाएं उन्हें प्रताड़ित करने वालों के साथ ही घर में बंद हैं। इसका विरोध करो इंडिया, ये और भी कई लोगों को प्रभावित करता है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

HusnPari 🔥

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Apr 23, 2020 at 12:39am PDT

बतादें कि कार्तिक ने टिक-टोक वीडियो बनाई थी जो सिर्फ मजाक था। लेकिन एक पब्लिक फिगर को अपना ही मजाक कब भारी पड़ जाए पता ही है चलता है। अब बात करते है सलमान खान कि, उन्होंने कहा कि सलमान खान की बुराई करने के बाद ही उन्हें रेप की धमकियां आई थी। यूजर ने उन्हें लिखा कि 'मैडम इतने बुरे दिन आ गए कि आपका नाम ट्विटर पर सर्च कर रहे हैं और चारों तरफ हिन्दूफोबिया ही दिख रखा है?' 

आगे से सोना का रिप्लाई आया -'मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मुझे 2 साल पहले एक मुस्लिम संस्थान से धमकी भरी चिट्ठियां मिली थीं क्योंकि मैंने एक गाना गाया था। जब मैंने सलमान खान की बुराई की थी तो मुझे गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकी तक दी गई थी।'यह आरोप कितने सही है इस बात का खुलासा समय ही करेगा। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Apr 15, 2020 at 11:07am PDT

Related News