29 NOVSUNDAY2026 11:00:02 AM
Nari

मुश्किल वक्त में  शाहरुख खान ने भी दिया शरद कपूर का साथ, फोन कर कहा- मैं आपकी मदद करूंगा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Nov, 2026 10:45 AM
मुश्किल वक्त में  शाहरुख खान ने भी दिया शरद कपूर का साथ, फोन कर कहा- मैं आपकी मदद करूंगा

नारी डेस्क: 'जोश' फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता शरद कपूर हाल ही में तब चर्चा में आए, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अपने कुत्तों से अलग हो रहे थे। बाद में अभिनेता ने काम की गुहार लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद सोनू सूद और सलमान खान समेत कई अन्य कलाकार इस मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए आगे आए। अब शरद ने बताया है कि 'जोश' में उनके साथ काम कर चुके शाहरुख खान ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है।

PunjabKesari
एक इंटरव्यू में शरद ने बताया कि सोशल मीडिया पर काम के लिए उनकी अपील वायरल होने के बाद शाहरुख ने उन्हें फोन किया। अभिनेता ने कहा,-"शाहरुख खान ने कहा कि आप जो चाहें और जो करना चाहते हैं वह करें, मैं आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं। मैं जल्द ही आर्यन खान से मिलूंगा।" इसके बाद उन्होंने 'जोश' की शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ काम करने की अपनी सुखद यादें साझा कीं और कहा- "हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी, जब भी वह किसी डायलॉग पर अटक जाते थे तो मैं उनकी मदद करता था - भले ही वह सीन मेरे खिलाफ ही क्यों न हो - क्योंकि मैं एक अच्छी फिल्म बनाना चाहता था। और शाहरुख एक कॉन्फिडेंट एक्टर हैं, वह बहुत बड़े आदमी हैं।"

PunjabKesari
उसी इंटरव्यू में शरद ने बताया कि सोनू सूद ने उनके पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम किया है। उन्होंने आगे कहा कि वे इलाज के लिए कर्जत जाएंगे। इससे पहले, 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने भी सलमान और सोनू की तारीफ की थी, क्योंकि उन्होंने शरद की जिंदगी के मुश्किल दौर में उनकी मदद की थी। पिछले हफ्ते ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया, जिसमें शरद अपने चार पालतू कुत्तों से अलग होते दिखे। इसे देखकर उनके स्वास्थ्य और रहने-सहने के हालात को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं। बाद में, एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उनके पैर में चोट भी लगी है।

Related News