29 NOVSUNDAY2026 4:12:46 PM
Nari

पिता के जाने से बुरी तरह टूटी पूजा बत्रा, आखिरी बार मिल भी नहीं पाई अपने पापा से

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Nov, 2026 11:12 AM
पिता के जाने से बुरी तरह टूटी पूजा बत्रा, आखिरी बार मिल भी नहीं पाई अपने पापा से

नारी डेस्क: एक्ट्रेस पूजा बत्रा अपने पिता के निधन से गहरे शोक में हैं जिनका 20 नवंबर को देहांत हो गया। अभिनेत्री ने उनके असामयिक निधन पर दुख जताते हुए बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत और अपनी दुनिया का केंद्र बताते हुए पूजा ने एक आर्मी ऑफिसर के रूप में देश के लिए उनकी शानदार सेवा को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने दो युद्ध लड़े थे। पूजा ने उनकी दिलकश हंसी, हाज़िरजवाबी, परिवार के प्रति उनके प्यार और उन अनगिनत यादों को याद किया जो हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने लिखा- "20 नवंबर को मैंने अपने पिता को खो दिया। मेरे पहुंचने से पहले ही अस्पताल में उनका निधन हो गया। मैं अभी भी इस बात को यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वे इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए। डैड, मुझे अभी भी आपकी आवाज़ सुनाई देती है, और आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में रहेगी। आप मेरी ज़िंदगी का केंद्र थे  मेरी पूरी दुनिया आप ही के इर्द-गिर्द घूमती थी। मैंने कभी आपके बिना एक दिन बिताने की कल्पना भी नहीं की थी। आप सबसे बेहतरीन पिता थे, जिन्होंने हमेशा मेरा और हमारे परिवार का ख्याल रखा। एक बेहतरीन ऑफिसर, जिन्होंने दो युद्ध लड़े और गर्व के साथ देश की सेवा की।" उन्होंने इस नुकसान को अपनी ज़िंदगी का सबसे कठिन और दुखद दौर बताया।

PunjabKesari
उन्होंने आगे लिखा- "यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दौर है। मेरे और मेरे परिवार के लिए, और उन सभी लोगों के लिए जो आपको जानते थे, यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। मुझे पता है कि अब आप स्वर्ग में सबसे ऊंचे स्थान पर हैं।" 49 वर्षीय अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पूजा बत्रा तब चर्चा में आईं जब 1993 में उन्हें 'मिस इंडिया इंटरनेशनल' का ताज पहनाया गया। उन्होंने 1997 में अनिल कपूर के साथ फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में सुनील शेट्टी के साथ 'भाई' जैसी फिल्मों में नज़र आईं। पूजा जिनका संबंध भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान 'परमवीर चक्र' से सम्मानित शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल से है, ने 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'नायक: द रियल हीरो' और 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को 2004 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। उन्हें आखिरी बार 2021 में नीलेश सहाय द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'स्क्वाड' में देखा गया था।

Related News