25 APRTHURSDAY2024 6:55:25 AM
Nari

नेहा धूपिया ने बेटे को दिया जन्म, अंगद बेदी ने एक प्यारा सा नोट लिखकर दी जानकारी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Oct, 2021 02:14 PM
नेहा धूपिया ने बेटे को दिया जन्म, अंगद बेदी ने एक प्यारा सा नोट लिखकर दी जानकारी

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस और रियलिटी शोज की जज नेहा धूपिया दूसरी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।  नेहा के पति अंगद बेदी ने  खुद फैंस को इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari

अंगद ने नेहा के साथ फोटो शेयर करते कर लिखा- 'सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर 'बेबी' का टाइटल नए बच्चे को देने के लइए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करें।  इस पोस्ट में अंगद ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा- 'इस सफर में ऐसा योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं।'


इस पोस्ट के बाद लोग अंगद और नेहा को बधाई दे रहे हैं।  नेहा धूपिया पिछले कुछ सयम से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेसर कर रही थी, जिसमें वह अपनी प्रेग्‍नेंसी को एंजॉय करती नजर आई। इन  खास दिनों में पति अंगद बेदी ने भी उनका खूब खयाल रखा 
 

Related News