29 NOVSUNDAY2026 12:49:58 PM
Nari

20 या 21 नवंबर कब है  खाटू श्याम का  जन्मोत्सव? इस दिन चुपचाप पढ़ लें ये मंत्र,  बनेंगे सारे बिगड़े काम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Nov, 2026 01:45 PM
20 या 21 नवंबर कब है  खाटू श्याम का  जन्मोत्सव? इस दिन चुपचाप पढ़ लें ये मंत्र,  बनेंगे सारे बिगड़े काम

नारी डेस्क: खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव का  श्रद्धालुओं को साल भर इंतजार रहता है। इस पावन अवसर पर लाखों भक्त राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा के प्रसिद्ध धाम पहुंचते हैं।  हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह वही शुभ दिन है जब भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होने के साथ ही सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। 

PunjabKesari
फूलों से होता है बाबा का श्रृंगार

 पंचांग अनुसार यह एकादशी तिथि 20 नवंबर की सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। तिथि के अनुसार खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।  देव उठनी एकादशी के आसपास खाटू में दो दिवसीय मेला लगता है, देश भर से भक्त 'निशान' लेकर आते हैं और 'हारे के सहारे' का दरबार जन्मोत्सव की खुशी से भर जाता है। जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा की प्रतिमा को इत्र से स्नान कराया जाता है और गुलाब, चंपा, चमेली तथा कई अन्य फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाता है  जिससे पूरा मंदिर खुशबू और रंगों से भर जाता है।


कलियुग में "हारे का सहारा" हैं बाबा

खाटू श्याम बाबा ही बर्बरीक हैं जो भीम के पौत्र थे। महाभारत काल में उनके अद्वितीय 'शीश-दान' (बलिदान) से प्रसन्न होकर, भगवान कृष्ण ने उन्हें यह वरदान दिया था कि कलियुग में उन्हें कृष्ण के ही नाम "श्याम" से पूजा जाएगा और वे अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करेंगे। खाटू में उनके प्राकट्य के उत्सव को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। खाटू श्याम जी को कलियुग में "हारे का सहारा" कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि जो व्यक्ति जीवन की कठिन परिस्थितियों, संकटों, बीमारी या व्यापार में हार चुका हो, बाबा श्याम उसकी पुकार सुनकर उसकी हार को जीत में बदल देते हैं। 

PunjabKesari
घर पर जन्मोत्सव कैसे मनाएं

सुबह स्नान करने के बाद, पूजा स्थल को साफ करें और बाबा श्याम की तस्वीर को फूलों से सजाएं। घी का दीपक जलाएं और इत्र व फूल अर्पित करें। इस दिन बाबा को इत्र से स्नान कराया जाता है और फूलों से सजाया जाता है। श्याम चालीसा और आरती का पाठ करें, और परिवार के साथ मिलकर भजन गाएं। एकादशी का व्रत रखें (यह तिथि देव उठनी एकादशी ही है) और अगले दिन व्रत का पारण करें। भोग लगाएं, परिवार और पड़ोसियों के साथ प्रसाद बांटें, और आरती के समय लाइव दर्शन में शामिल हों।


बाब खाटू श्याम के मंत्र

बाबा खाटू श्यान के ये कुछ प्रसिद्ध और लाभाकारी मंत्र हैं। उनके जन्मोत्सव पर्व पर इन मंत्रों का जाप करते हुए श्याम बाबा से अपनी हर मनोकामना कहें, उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होगी।

ॐ श्याम देवाय बर्बरीकाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय सुह्र्दयाय नमो नमः।।
ॐ मोर्वी नंदनाय विद् महे श्याम देवाय धीमहि तन्नो बर्बरीक प्रचोदयात्।।
ॐ श्याम शरणम ममः
ॐ खातुनाथाय नमः
 

Related News