05 OCTSATURDAY2024 6:45:44 PM
Nari

महिलाएं सर्दियों में रखें अपनी सेहत का बेहद ध्यान, हो सकती है कई तरह की समस्याएं

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Oct, 2024 05:21 PM
महिलाएं सर्दियों में रखें अपनी सेहत का बेहद ध्यान, हो सकती है कई तरह की समस्याएं

नारी डेस्क : सर्दियों का मौसम आते ही हमारी दिनचर्या में कई बदलाव आते हैं। ठंडी हवा, बढ़ती हुई रातें और बदलता हुआ खान-पान हमारे स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर महिलाएं अपने परिवार का खास ध्यान रखती हैं। अपने परिवार के लिए न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट तैयार करती हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखती हैं। महिलाओं को अपनी भी डाइट का उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना वह अपने फैमली मेंबर्स की डाइट का ध्यान रखती हैं। इस मौसम में सही खान-पान, व्यायाम और अपनी सेहत का ध्यान रखने के कुछ सरल उपाय अपनाकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। चलिए, आपको बताते हैं सर्दियों में महिलाओं के हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्थ केयर टिप्स।

रोज़ व्यायाम करें

सर्दियों में फिट रहने के लिए  व्यायाम को अपनी रूटीन में शामिल करें। व्यायाम करने से शरीर में ताज़गी और सफुर्ती रहती हैं। रोज़ाना व्यायाम करने से महिलाएं फिजिकली और मेंटली फिट रह सकती हैं। अपने आस-पास के पार्क में जाकर सैर करें और शारीरिक रूप से एक्टिव बनें। डेली वर्कआउट करने से आपका मूड भी अच्छा रहेगा। व्यायाम, न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं।

PunjabKesari

शकरकंद का सेवन ज़रूर करें

शकरकंद यानि स्वीट पोटेटो। शकरकंद का सेवन महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी होता है क्योंकि यह महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। एक मीडियम साइज़ शकरकंद में 100 कैलोरी और 4 ग्राम फाइबर होता है और उसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शकरकंद सर्दियों के मौसम में बेस्ट फूड माना जाता है।

PunjabKesari

बेहतर नींद है ज़रूरी

सर्दियों के मौसम में भरपूर नींद लेना आवश्यक है। महिलाएं अक्सर थकान और तनाव में रहती हैं। भरपूर नींद लेने से तनाव और थकान की समस्या दूर होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही नींद लेना बेहद ज़रूरी है। नींद से न केवल आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जब आप पर्याप्त नींद लेती हैं, तब आपका शरीर खुद को ठीक करने की योग्यता रखता है।

PunjabKesari

हेल्थ चेकअप करवाती रहें

सर्दियों में महिलाओं को समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। इससे महिलाओं को अपने शरीर का पता चलता रहता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, वजन और फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज की जांच करवाती रहें। इसके अलावा, हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की कमी का ध्यान रखना भी जरूरी है। नियमित रूप से मेटाबॉलिज्म चेकअप भी करवाती रहें। इसके अलावा, नियमित चेकअप से गंभीर बीमारियों की रोकथाम भी होती है।

हाइड्रेटेड रहें

हालांकि, सर्दियों में प्यास कम लगती है पर शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी कार्य है। ऐसे में आप रोज़ 2 से 3 लीटर पानी पिएं। शरीर को गर्म रखने के लिए आप मसाला चाय और सूप भी पी सकती हैं। हाइड्रेट रहने से आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। इसके अलावा, हाइड्रेशन के लिए फलों का सेवन भी महत्वपूर्ण है। जैसे कि संतरा जो न केवल ताज़गी देता हैं, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। नियमित रूप से हाइड्रेटेड रहने से आपकी मानसिक सेहत भी बेहतर रहती है।

PunjabKesari

हेल्दी डाइट

सर्दियों में महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए. इसमें फल, हरी सब्जियां, नट्स, और दालें शामिल करनी चाहिए। मेथी, पालक, सरसों, और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में आयरन भरपूर होता है, जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। बादाम, काजू, अखरोट, और किशमिश में प्रोटीन, पोटेशियम, और कैल्शियम होता है, जो शरीर को मजबूत करता है। फाइबर युक्त आहार, जैसे कि ओट्स और साबुत अनाज, को शामिल करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।

PunjabKesari

सर्दियों में महिलाओं को अपनी सेहत का खूब ध्यान रखना चाहिए और बीमारियों से बचने के लिए ऊपर दिए हुए टिप्स फॉलो करने चाहिए।


 

Related News