08 OCTTUESDAY2024 7:46:52 PM
Nari

Dussehra 2024: इन चार डिशेज के बिना अधुरा है दशहरा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Oct, 2024 04:21 PM
Dussehra 2024: इन चार डिशेज के बिना अधुरा है दशहरा

नारी डेस्क: भारत में त्योहारों की रौनक रसोई घर से ही बढ़ती है। त्योहारों में तरह तरह के डिशिज़ बनाए जाते हैं। दोस्त, रिश्तेदार और करीबी एक दूसरे के घर त्योहार के मौके पर जाते हैं। एक साथ त्योहार मनाते हैं और मिठाई व तरह तरह के पकवान का स्वाद लेकर त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं। त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएंगा। देश भर में जगह-जगह दशहरा का उत्सव बड़े जोरो-शोरो से मनाया जाता है। ऐसे में हर घर में कई सारे पकवान भी बनेंगे। दशहरा के मौके पर भी आप तरह तरह के पकवान बना सकते हैं। एक दो नहीं बल्कि चार अलग अलग तरह के आसान स्नैक्स बनाएं ताकि दशहरा का मज़ा और भी दोगुना हो जाएं। तो चलिए जानते हैं दशहरा स्नैक्स के आईडिया, जिन्हें आप बना सकते हैं आसानी से।

नारि‍यल की बर्फी

ताजे सूखे नारियल और खोये से बना एक मीठा व्यंजन। नारियाल की बर्फी सबसे आसान दशहरा मिठाइयों में से एक है और इसके लिए बहुत कम और सामान्य सामग्री की जरूरत होती है। सामग्री कच्चा नारियल,मलाई,चीनी।

विधि

नरियल पाउडर को एक कढ़ाई में डालकर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन दूर न हो जाए। जब नारियल सूख जाए तो इसमें एक कप मलाई पीसकर डालें और अच्छे से मिक्स करे। जब नारियल और मलाई अच्छे से पक जाए तो इसमें 1 से डेढ़ कप शक्कर मिलाएं। चीनी को अच्छे से पिघलने दें और गाढ़ा होने दें।1-2 घंटे में जब ये ठंडा होकर सेट हो जाए तो इसे मनपसंद आकार में काट लें। आप चाहें तो इसमें चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं।  

PunjabKesari

आलू बड़े 

दशहरे पर छुट्टी का दिन हो और आलू बड़े जैसा कुछ मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में नाश्ते में आप दशहरे के दिन आलू बड़ा बना लीजिए। इसके लिए उबले हुए आलू को जीरा राई और सूखे मसालों के साथ फ्राई कर लें और उसके गोल-गोल बड़े बना लें। अब बेसन और नमक का एक घोल तैयार करें। इसमें थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें। अब सन के घोल में आलू को अच्छी तरह से डिप करें और गर्म तेल में छोड़ दें। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

जलेबी बनाने की सामग्री 

छना हुऐ मैदे मे शक्कर

1 चम्मच दही

5-6 चम्मच दूध

1/2 चम्मच इलायची पावडर

250 ग्राम घी

थोड़ा सा पिस्ता

5-6 केसर की पत्तियां

विधि 

सबसे पहले मैदा, दही, आधा इलायची पावडर एवं एक चुटकी केसर डालकर अच्छी तरह फेंट लीजिए। ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला। अब शक्कर में पानी डालकर दो तार की चाशनी बना लें व उसमें बचा हुआ इलायची पावडर एवं केसर पीसकर डाल दें। अब मैदे के थोड़े-से घोल को एक मलमल के कपड़े में डालकर पोटली बांध दें। पोटली में नीचे की साइड में एक होल कर दें। अब फ्राइंग पैन में घी गर्म करके जलेबियां बनाएं। मध्यम आंच पर तल लें, फिर 2 मिनट के लिए चाशनी में डालें। अब रसभरी जलेबी को चाशनी से निकालकर गरमा-गरम सर्व करें। आप चाहे तो उसे गरम दूध के साथ भी खा सकती हैं।

PunjabKesari

गिलकी के पकोड़े 

आलू, प्याज, पालक के पकोड़े तो आपने खूब खाए होंगे। लेकिन दशहरे पर गिलकी के पकोड़े बनाने का विशेष महत्व होता है। इसे बनाने के लिए आप बेसन में नमक, मिर्च और अजवाइन डालकर इसका घोल बना लें। इसमें लंबी-लंबी गिलकी को काटकर डिप करें और इसे डीप फ्राई कर लें।

PunjabKesari

ये रही इस दशहरा तरह-तरह की डिशिज़ बनाने की रेसिपी अब इसे बेहतर और परफेक्ट बनाए अपने अदाज़ मे।

Related News