27 JULSATURDAY2024 7:55:44 AM
Nari

इन देवी- देवताओं के आगे न जलाएं गोल बाती का दीपक, नहीं रुकेंगी घर में मां लक्ष्मी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Dec, 2023 04:36 PM
इन देवी- देवताओं के आगे न जलाएं गोल बाती का दीपक, नहीं रुकेंगी घर में मां लक्ष्मी


हिंदू धर्म के लोग सुबह शाम देवी- देवताओं की पूजा करते हुए दीपक जलते हैं। कई लोग दीपक जलाते हुए गोल बाती का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग लंबी बाती का इस्तेमाल करते हैं। दीपक की बाती को लेकर कुछ खास नियम होते हैं, जो हर किसी के लिए जानने बहुत जरूरी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

गोल बाती का दीपक

इसे फूल बाती भी कहा जाता है। इसका दीपक जलाने से घर से स्थिरता आती है। साथ ही, शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं गोल बाती का दीपक हर देवी- देवताओं के आगे नहीं जलाना चाहिए।

PunjabKesari

किन भगवानों के आगे जलाएं

गोल बाती के दीपक को ब्राह्मा जी, इंद्रदेव, शिव जी, विष्णु जी के साथ- साथ अन्य देवता के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करने करना बहुत शुभ माना जाता है।

कहां पर न जलाएं गोल बाती का दीपक

फूल बाती के दीपक को कभी भी पितरों के लिए नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से वह रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, इससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

गोल बाती के नुकसान

अगर आप पितरों के आगे गोल बाती का दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी पूजन में न जलाएं

गोल बाती का दीपक नवरात्रि या लक्ष्मी पूजन में भी नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी व्यक्ति से नाराज हो सकती है।

सुख- समृद्धि हो सकती है नष्ट

नवरात्रि के समय मां लक्ष्मी पूजन या पितरों के सामने गोल बाती का दीपक न जलाएं। ऐसा करने से घर की सुख- समृद्धि नष्ट हो सकती है।

लंबी बाती का दीपक जलाएं

पितरों को प्रसन्न करने के लिए मां लक्ष्मी पूजन और नवरात्रि में लंबी बाती का दीपक प्रयोग करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। वहीं गोल बाती को आप तुलसी के आगे जला सकते हैं। ये बहुत शुभ होता है। 
PunjabKesari

Related News